इलेक्शन

'पहले अमेठी को बचाया अब केरल को बचाने आई हूं', राहुल के गढ़ वायनाड में स्मृति ईरानी का रोड शो; उमड़ी भीड़

Lok Sabha Election 2024: अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी ने वायनाड में कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि हमें अब कांग्रेस से इस केरल को भी बचाना है।

Image

कांग्रेस पर एक बार फिर बरसी स्मृति ईरानी

Photo : ANI

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी ने गुरुवार को केरल के वायनाड लोकसक्षा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के. सुरेंद्रन के समर्थन में मेगा रोड शो किया। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने इस सीट से नामांकन दाखिल किया था। 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट से हराया था। कोझिकोड एयरपोर्ट पर पहुंचकर रोड शो के लिए स्मृति ईरानी हेलीकॉप्टर से वायनाड पहुंचीं। उन्होंने विशाल सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के लिए काम नहीं करने के लिए गांधी परिवार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा के आने से अमेठी में विकास शुरू हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बहुत कुछ कर रही है।

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और सीपीआई की भी आलोचना की, जो विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सहयोगी हैं, लेकिन वायनाड में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोगों के साथ धोखा है। 'जिस तरह राहुल को अमेठी से बाहर किया गया, इस बार वायनाड में भी वैसा ही होगा।'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। 2019 के चुनाव में, राहुल गांधी ने राज्य में 4.31 लाख वोटों के अंतर के साथ भारी जीत हासिल की, जबकि तत्कालीन भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे और मात्र 78000 वोट हासिल करने में सफल रहे। केरल में सभी 20 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article