PM Modi Attacks Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। प. बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर में रैली के दौरान पीएम मोदी ने राहुल के साथ सोनिया गांधी पर भी सीधा हमला बोला। पीएम मोदी ने खासतौर पर रायबरेली से राहुल की उम्मीदवारी को लेकर उन्हें घेरा। उन्होंने राहुल से डरकर रायबरेली भागने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वह वायनाड से भी हारेंगे।
सोनिया गांधी पर भी निशाना
पीएम मोदी ने राहुल के साथ ही सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा, कांग्रेस की बड़ी नेता भी डरकर भाग गईं। वह राजस्थान से राज्यसभा पहुंची हैं। पीएम ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा, डरो मत, भागो मत। उन्होंने कहा कि दो चरणों में इनकी नैय्या डूब चुकी है। कांग्रेस कहती है कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो।
