इलेक्शन

Lok Sabha Chunav: पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में आज भरेंगे हुंकार, जानें क्या है पूरा प्लान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 09:50 AM IST

PM Modi Plan For Election: पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर और राजस्थान में हुंकार भरेंगे। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रैली को संबोधित करेंगे, इसके बाद वो राजस्थान रवाना हो जाएंगे। वहां वो बाड़मेर में चुनावी जनसभा और दौरा में रोड शो भी करेंगे। आपको बताते हैं कि पीएम मोदी का आज का पूरा प्लान क्या है।

Image

PM मोदी आज कहां-कहां करेंगे चुनावी जनसभा।

Photo : Twitter

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां अपनी-अपनी कमर कस चुकी हैं। इस बीच पीएम मोदी एक के बाद एक लगातार रैलियां कर रहे हैं और अपने विरोधियों पर तीखा प्रहार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर और राजस्थान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी राजस्थान में एक रोड शो भी करेंगे।

वोटरों को लुभाने में जुटे हैं प्रधानमंत्री मोदी

भाजपा के सबसे लोकप्रिय स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदाताओं को लुभाने के लिए लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 11 बजे जम्मू कश्मीर के उधमपुर में रैली को संबोधित करेंगे।

विरोधियों पर फिर बरसेंगे पीएम मोदी

माना जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी एक बार फिर फारूक अब्दुल्ला, उनके बेटे उमर अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती और गांधी परिवार पर निशाना साधेंगे। अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा हाल ही में दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस से सवाल भी पूछेंगे और उनके कार्यकाल में राज्य की बदलती तस्वीर एवं छवि की भी बात करेंगे।

राजस्थान के लिए पीएम मोदी का प्लान

जम्मू कश्मीर के बाद पीएम मोदी राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां दोपहर बाद 2:15 बजे बाड़मेर में एक रैली को संबोधित करेंगे। बाड़मेर की जनसभा के बाद वह दौसा में शाम को 4:45 बजे एक रोड शो भी करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article