इलेक्शन

मतदाताओं को जागरूक करने को ECI की अनूठी पहल, 60 फीट गहरे समुद्र में वोटिंग प्रकिया का किया प्रदर्शन, Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 08:09 AM IST

ECI voter awareness initiative : चेन्नई में स्कूबा डाइवर्स समुद्र में 60 फीट की गहराई पर गए और पानी में मतदान प्रक्रिया को संपन्न करके दिखाया। वीडियो के साथ 'मैं भारत हूं, भारत है मुझमें' जागरूकता गीत भी बजता है।

Image

समुद्र में मतदान प्रक्रिया का प्रदर्शन।

ECI voter awareness initiative : चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भारतीय चुनाव आयोग लगातार अभियान चलाता आया है। चूंकि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। इसलिए उसने मतदाओं को जागरूक करने के लिए अनूठी पहल की है। दरअसल, चेन्नई में स्कूबा डाइवर्स समुद्र में 60 फीट की गहराई पर गए और पानी में मतदान प्रक्रिया को संपन्न करके दिखाया। वीडियो के साथ 'मैं भारत हूं, भारत है मुझमें' जागरूकता गीत भी बजता है। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है।

अभियान का मतदाताओं पर पड़ता है प्रभाव

चुनाव के प्रति मतदाताओं में रुझान पैदा करने के लिए चुनाव आयोग की तरफ से समय-समय पर इस तरह के जागरूकता अभियान शुरू किए जाते रहे हैं। आयोग की इस सक्रियता एवं पहलों का असर भी देखने को मिला है। इससे जागरूक होकर मतदाताओं ने बढ़चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में इस तरह के अभियानों का खासा असर देखा गया है। पिछले चुनावों में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है।

दिल्ली में हुआ कार्यक्रम

मतदाताओं की कम भागीदारी वाले संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों (पीसी) में मतदाता संख्‍या बढ़ाने के अपने प्रयासों में ईसी तेजी ला रहा है। पिछले दिनों इसने दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय 'मतदान में कम सहभागिता पर सम्मेलन' में, प्रमुख शहरों के निगम आयुक्तों और बिहार व उत्‍तर प्रदेश के चुनिंदा जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) ने चिन्हित शहरी और ग्रामीण पीसी में मतदाताओं के चुनाव से जुड़ने और उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक रास्ता तैयार करने के लिए एक साथ विचार-विमर्श किया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार के साथ चुनाव आयुक्तों श्री ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधू ने की। इस अवसर पर आयोग द्वारा मतदाताओं की उदासीनता पर एक पुस्तिका का विमोचन किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article