इलेक्शन

महाराष्ट्र में BJP उम्मीदवारों के नाम पर रविवार तक लगेगी मुहर, शिंदे-अजित पवार संग हुई अहम बैठक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2024, 10:23 AM IST

सीट शेयरिंग को लेकर अमित शाह की एकनाथ शिंदे और अजीत पवार से हुई मुलाकात के बाद महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं की केंद्रीय नेताओं से दिल्ली में अहम बैठक हुई है।

Image

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर बात बड़ी आगे

Photo : PTI

Maharashtra NDA Seat Sharing: सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी हुई हैं। सीट शेयरिंग समझौते से लेकर उम्मीदवारों के नामों के ऐलान का दौर चल रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत के सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी रविवार तक महाराष्ट्र में अपने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा सकती है। अमित शाह की एकनाथ शिंदे और अजीत पवार से हुई मुलाकात के बाद महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं की केंद्रीय नेताओं से दिल्ली में अहम बैठक हुई है।

मुंबई में बीजेपी 5 सीटों पर लड़ेगी

मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 5 और शिंदे गुट को सिर्फ एक सीट देने का निर्णय लिया जा सकता है। मुंबई में शिंदे गुट को सिर्फ दक्षिण मध्य लोकसभा सीट मिल सकती है जहां से उनके नेता राहुल शेवाले मौजूदा सांसद हैं। रविवार तक सीट शेयरिंग फॉर्मूले का भी ऐलान हो सकता है। मुंबई में बीजेपी की प्रस्तावित सीटों के लिए ज्यादातर मौजूदा सांसदों का नाम काटकर नए नामों का ऐलान हो सकता है।

इन नामों पर लग सकती है मुहर

1) दक्षिण मुंबई से विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को टिकट मिल सकता है।

2) उत्तर मध्य मुंबई से मौजूदा सांसद पूनम महाजन का पत्ता कट सकता है। पूनम महाजन की जगह मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार को मिल सकता है मौका।

3) उत्तर मुंबई में मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी के बजाय केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को टिकट मिल सकता है। यह बीजेपी के लिए सेफ सीट मानी जाती है।

4) उत्तर पश्चिम मुंबई सीट के लिए भी चौंकानेवाला नाम हो सकता है। इस सीट पर फिलहाल शिंदे गुट के गजानन कीर्तिकर सांसद हैं।

5) उत्तर पूर्व मुंबई से मौजूदा सांसद मनोज कोटक को दोबारा मौका मिल सकता है।

सीट शेयरिंग पर फंसा पेच

बता दें कि महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में पेच फंसा हुआ है। यही वजह है कि बीजेपी की पहली सूची में महाराष्ट्र से किसी सीट का नाम नहीं था। इस संबंध में कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अब तक फॉर्मूला तय नहीं हो सका है। अजीत पवार गुट की एनसीपी के एनडीए में शामिल होने से फॉर्मूला गड़बड़ा गया है। वहीं, शिंदे गुट की शिवसेना भी अधिक से अधिक सीटों की मांग पर अड़ी हुई है। ऐसे में क्या फॉर्मूला निकलकर सामने आता है इस पर सबकी निगाहें हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article