देश

'दिल्ली में खोलनी थी पाठशाला, लेकिन तुमने खोलना शुरू कर दी मधुशाला', शराब घोटाले पर मनोज तिवारी का तंज

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 5, 2024, 05:09 PM IST

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर युवाओं के बीच शराब को बढ़ावा देने और उनकी शिक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाया, जिन्हें अदालत द्वारा दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।

Image

भाजपा सांसद मनोज तिवारी

KEY HIGHLIGHTS
  • मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर युवाओं के बीच शराब को बढ़ावा देने और शिक्षा की अनदेखी का आरोप लगाया
  • मनोज तिवारी बोले- ऐसा लगता है कि भाजपा को दिल्ली के शराब घोटाले पर एक श्वेत पत्र लाना होगा
  • मनोज तिवारी ने कहा- 'शराब नीति का मामला लड़ने के लिए सरकारी कोष से लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए'

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर युवाओं के बीच शराब को बढ़ावा देने और उनकी शिक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाया, दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा के साथ दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी कहा, 'अरविंद केजरीवाल तुम्हें खोलनी तो थी पाठशाला तुमने खोल दी मधुशाला," उन्होंने कहा कि उन्हें जेल भेजा गया क्योंकि दिल्ली की माताओं ने शराब को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कोसा।'

'ऐसा लगता है कि भाजपा को दिल्ली के शराब घोटाले पर एक श्वेत पत्र लाना होगा और मुझे विश्वास है कि हम सबकुछ स्पष्ट करने के लिए ऐसा करेंगे। सबसे पहले, उन्होंने दिल्ली को लूटा और फिर शराब नीति का मामला लड़ने के लिए सरकारी कोष से लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए'

गौर हो कि जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को शहर की एक अदालत में याचिका दायर कर अनुरोध किया कि देश के कई हिस्सों में उनके खिलाफ लंबित मामलों की तैयारी के लिए उन्हें अपने वकील के साथ अधिक समय बिताने की अनुमति दी जाए। केजरीवाल ने यह दावा करते हुए आवेदन दिया कि अदालत द्वारा दी गई अनुमति के अनुसार उनके वकील के साथ हर हफ्ते दो बैठकें पर्याप्त नहीं थीं क्योंकि वह विभिन्न राज्यों में कई मामलों का सामना कर रहे थे और परामर्श के लिए उन्हें अधिक समय की आवश्यकता थी। आप नेता ने अदालत से बैठकों की संख्या प्रति सप्ताह पांच तक बढ़ाने का आग्रह किया।

आवेदन शुक्रवार को ईडी मामलों के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष सुनवाई के लिए आने की संभावना है। अदालत ने कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को एक अप्रैल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!