इलेक्शन

Lok Sabha Election-2024: कंगना रनौत का मंडी में पहला रोड शो, सुप्रिया श्रीनेत के विवादित पोस्ट पर बरसीं अभिनेत्री

Lok Sabha Election-2024: मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा उन पर दिए गए विवादित बयान को लेकर चुनावी सभा के दौरान पलटवार किया। कंगना ने कहा कि कहा कि कांग्रेस की प्रवक्ता कहती हैं कि मंडी में जो लड़कियां हैं उनके भाव क्या चल रहे हैं। इस तरह की नीच और अभद्र बातें सुनकर किसका दिल नहीं घबराएगा।

Image

मंडी में रोड शो के दौरान सुप्रिया श्रीनेत के विवादित पोस्ट पर बरसीं कंगना रनौत

Photo : ANI

Lok Sabha Election-2024: हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा उन पर दिए गए विवादित बयान को लेकर चुनावी सभा के दौरान पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मंडी की बहन-बेटियों के बारे में इस तरह की सोच रखना कितनी नीचता की बात है। कंगना रनौत ने एक रैली में कहा कि 'मुझे सौभाग्य मिला, मेरी प्रसन्नता की कोई सीमा ही नहीं है। अपने घर, अपने लोग, अपने देश वापस आकर कौन खुश नहीं होगा। लेकिन कांग्रेस को ये खुशी नहीं भाई। उन्होंने अपनी कुराजनीति शुरू कर दी। उनके नेता राहुल गांधी कहते हैं कि हिंदुओं में जो शक्ति होती है उसे मुझे नष्ट करना है, वह इस तरह की बातें करते हैं।'

सुप्रिया श्रीनेत के बयान पर कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रवक्ता कहती हैं कि मंडी में जो लड़कियां हैं उनके भाव क्या चल रहे हैं। इस तरह की नीच और अभद्र बातें सुनकर किसका दिल नहीं घबराएगा। वो मंडी जहां ऋषि पराशर ने इतनी तपस्या की, वो मंडी जहां शिवरात्रि का सबसे बड़ा मेला लगता है। मंडी की बहन-बेटियों के बारे में इस तरह की सोच रखना कितनी नीचता की बात है। लेकिन इनसे क्या उम्मीद की जा सकती है।

विकास का मुद्दा हमारे लिए मुख्य है- कंगना

इससे पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंडी संसदीय क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'आप देख सकते है कि मंडी में कितनी भीड़ उमड़ी है, कितने लोग गर्वित हैं कि मंडी की बेटी और मंडी की राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में यहां का प्रतिनिधित्व करेगी। कंगना रनौत ने आगे कहा कि विकास का मुद्दा हमारे लिए मुख्य है और भाजपा की लीडरशिप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिशा में हमारा मार्गदर्शन करेंगे, उस दिशा में हम काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

हिमाचल प्रदेश के मंडी से अभिनेत्री कंगना को भाजपा द्वारा लोकसभा टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया था। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के विवादित पोस्ट को लेकर भाजपा नेता और नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने दिल्ली के उपराज्यपाल को खत लिखकर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले सुप्रिया के बयान पर एफआईआर दर्ज करने और इसकी जांच करवाने की मांग की है। एलजी ने बांसुरी की शिकायत को दिल्ली पुलिस आयुक्त को भेज दिया और मामले की वैज्ञानिक जांच करने के साथ अगर जरूरी हो तो कानून के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article