इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी, 'लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 370 के पार'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2024, 06:54 PM IST

Lok Sabha Chunav: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि चुनावी नतीजों में भाजपा 370 के पार रहेगी। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा का चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Image

लोकसभा चुनाव पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी।

Photo : Times Now Digital

BJP News: पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज मध्य प्रदेश के मैहर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ये भविष्यवाणी की कि चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 370 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी कटाक्ष किया।

लोकसभा चुनाव पर भविष्यवाणी, भाजपा 370 के पार

मध्य प्रदेश के मैहर में उन्होंने मां शारदा के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 के पार रहेगी। वहीं भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने रखा 400 पार का लक्ष्य

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा और एनडीए गठबंधन के लिए जीत का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा है कि इस बार बीजेपी नीत गठबंधन 400 से अधिक सीट हासिल करेगा। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा और मोदी की गारंटी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा है कि भाजपा इस चुनाव में 370 से अधिक सीटें जीतेगी। पीएम मोदी ने कई जनमसभाओं में ये कहा है कि एनडीए के लिए अब की बार 400 पार।

बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 195 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार वाराणसी सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा राजनाथ सिंह का लखनऊ से टिकट बरकरार रखा गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article