इलेक्शन

चार बार के MLA और कांग्रेस के पूर्व विधायक ने थामा BJP का दामन, CM पटनायक के रह चुके हैं करीबी; बारी विधानसभा में रहा है दबदबा

Lok Sabha Election 2024: बीजद विधायक देबाशीष नायक तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक निहार रंजन महानंदा तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।

Image

4 बार के MLA देबाशीष नायक तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक निहार रंजन महानंदा ने थामा BJP का दामन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों के साथ-साथ ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री और चार बार के बीजू जनता दल (बीजद) विधायक देबाशीष नायक तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक निहार रंजन महानंदा रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। दोनो नेताओं को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, पूर्व अध्यक्ष समीर मोहंती और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल किया गया। इस अवसर पर नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत देश बन गया है।

नायक ने 20 फरवरी को दिया था इस्तीफा

नायक ने दावा किया, ‘ओडिशा में नवीन पटनायक शासन नहीं कर रहे हैं, कोई और शासन कर रहा है। जिन लोगों ने पटनायक को मुख्यमंत्री बनाया, उन्हें अब पार्टी में नजरअंदाज किया जा रहा है।’ जाजपुर जिले के बारी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे नायक ने 20 फरवरी को पटनायक को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। बारगढ़ जिले की अताबीरा सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक महानंदा ने हाल में पार्टी छोड़ दी थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article