इलेक्शन

'दिल टूट गया है..' वाराणसी से कॉमेडियन श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, पीएम मोदी के खिलाफ भरा था पर्चा

Comedian Shyam Rangeela Nomination Canceled: श्याम रंगीला ने कहा कि मैं कलाकार हूं। लेकिन, कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हूं। सोचता हूं कि कॉमेडी ही मेरे लिए बेहतर क्षेत्र है। राजनीति मेरे बस की बात नहीं है।

Image

हास्य कलाकार श्याम रंगीला का नामांकन रद्द

KEY HIGHLIGHTS
  1. कॉमेडियन श्याम रंगीला का वाराणसी से नामांकन रद्द हो गया है
  2. कहा-'वाराणसी से नहीं लड़ने देंगे यह तय था, अब साफ हो गया, दिल जरूर टूट गया है'
  3. रंगीला ने एक दिन पहले मंगलवार को ही नामांकन दाखिल किया था


Comedian Shyam Rangeela Nomination Canceled: हास्य कलाकार श्याम रंगीला का नामांकन रद्द हो गया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर वाराणसी से पर्चा भरा था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी। श्याम रंगीला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए नामांकन रद्द होने की जानकारी दी।

नामांकन रद्द होने के बाद उन्होंने कहा, 'वाराणसी से नहीं लड़ने देंगे यह तय था, अब साफ हो गया। दिल जरूर टूट गया है, हौसला नहीं टूटा है। आप सबके सहयोग के लिए शुक्रिया। मीडिया और शुभचिंतकों से निवेदन है, कृपया अभी कॉल ना करें, जो भी सूचना होगी, यहां देता रहूंगा। शायद अब थोड़ी देर बातचीत करने की इच्छा नहीं है।'

उन्होंने एक दिन पहले मंगलवार को ही नामांकन दाखिल किया था। बताया जा रहा है कि कुछ गलती होने के कारण श्याम रंगीला का नामांकन खारिज हुआ है।लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने का 14 मई को आखिरी दिन था।

वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें चरण में एक जून को मतदान होना है। इस सीट पर भाजपा की तरफ से पीएम मोदी तीसरी बार उम्मीदवार हैं। जबकि, इंडिया गठबंधन ने इस सीट पर अजय राय को उम्मीदवार बनाया है। बसपा की तरफ से इस सीट पर अतहर जमाल लारी प्रत्याशी हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article