इलेक्शन

करतारपुर साहिब को PAK से पंजाब लाने की मांग, पंजाब में जमीन नहीं खरीद पाएंगे बाहरी लोग', जानें अकाली दल के घोषणापत्र में क्या-क्या वादे

Akali Dal Menifesto: शिरोमणि अकाली दल ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब को लेकर बड़ी घोषणा की गई है वहीं राज्य में तीन आर्थिक हब बनाने और चंडीगढ़ को लेकर भी घोषणा की गई है।

Image

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर

KEY HIGHLIGHTS
शिरोमणि अकाली दल ने कहा-प्राथमिकता 75 प्रतिशत पंजाबियों को नौकरी देने का प्रविधान करने की भी रहेगी
'श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर भारत को दिलाने और इसके बदले में पाकिस्तान को कहीं अन्य जगह पर जमीन देने का करार'
श्री अमृतसर साहिब के साथ-साथ हरि के पाटन और पठानकोट के आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने का वादा

लोकसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें तीन विशेष आर्थिक केंद्र बनाने, मोहाली को आईटी हब और श्री अमृतसर साहिब के साथ-साथ हरि के पाटन और पठानकोट के आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने का वादा किया गया है वहीं पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब को लेकर बड़ी घोषणा की गई है।

शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अमृतसर स्थित वाघा, फाजिल्का व फिरोजपुर सीमा खोलने की मांग लोकसभा में रखी जाएगी, इसके अलावा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर भारत को दिलाने और इसके बदले में पाकिस्तान को कहीं अन्य जगह पर जमीन देने का करार किया जाएगा। ऐसा इसलिए भी जरूरी है कि पाकिस्तान के लिए वह टूरिस्ट हब हो सकता है, लेकिन भारतीयों के लिए आस्था का केंद्र है।

'हमारी प्राथमिकता पंजाब में नई इंडस्ट्री लगवाने की'

सुखबीर बादल ने कहा कि अगर पंजाब के लोग जम्मू-कश्मीर या फिर हिमाचल प्रदेश जाकर जमीन नहीं खरीद सकते है तो फिर उन्हें पंजाब में कृषि जमीन खरीदने की आजादी क्यों दी गई है। इस मौके पर सुखबीर ने कहा कि हमारी प्राथमिकता पंजाब में नई इंडस्ट्री लगवाने व उनमें 75 प्रतिशत पंजाबियों को नौकरी देने का प्रविधान करने की भी रहेगी।

अन्य पंजाबी भाषी क्षेत्रों को शामिल करने के लिए लड़ाई

बादल ने कहा कि उनकी पार्टी चंडीगढ़ और राज्य से बाहर रह गए अन्य पंजाबी भाषी क्षेत्रों को शामिल करने के लिए लड़ाई फिर से शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है। बादल ने कहा कि उनकी पार्टी गैर-तटीय राज्यों को दिए जाने वाले अपने नदी जल पर रॉयल्टी मांगेगी और इसके लिए आवश्यक सभी राजनीतिक या कानूनी कदम उठाएगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article