इलेक्शन

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting: दूसरे चरण में लोकसभा की 89 सीटों पर वोटिंग, इन राज्यों में होगा मतदान, धुरंधरों पर लगा है दांव

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Date and Constituency List: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। 13 राज्यों में मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चरण में 89 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में कई हाई प्राफोइल सीटें हैं। वायनाड में राहुल गांधी, कोटा में ओम बिरला, मेरठ में अरुण गोविल, मथुरा में हेमा मालिनी और पूर्णिया में पप्पू यादव के चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

Image

दूसरे चरण की वोटिंग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातें।

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Date and Constituency List: दूसरे चरण में देश की 89 लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए प्रचार अभियान का शोर थम गया है। इन सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होंगे और चार जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर के लिए वोटिंग से पहले सभी सियासी पार्टियां अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। किन राज्यों की कितनी सीटों पर वोटिंग होनी है। किस राज्य की कितनी सीटें और कौन-कौन सी सीटों पर दूसरे फेज में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, आपको सबकुछ जानना चाहिए। दूसरे चरण के चुनाव से जुड़ा सारा गणित समझाते हैं।

लोक सभा चुनाव 2024 दूसरे चरण में किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग? (Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Constituency Statewise List)

असम की इन 5 सीटों पर वोटिंग (Phase-2 Voting Constituency in Assam):

  • करीमगंज
  • सिलचर
  • मंगलदोई
  • नागांव
  • कलियाबोर

बिहार की इन 5 सीटों पर वोटिंग (Phase-2 Voting Constituency in Bihar)

छत्तीसगढ़ की इन 3 सीटों पर वोटिंग (Phase-2 Voting Constituency in Chhattisgarh)

  • राजनांदगांव
  • महासमुंद
  • कांकेर

कर्नाटक की इन 14 सीटों पर वोटिंग (Phase-2 Voting Constituency Name Karnataka)

  • चिक्कोडी
  • बेलगाम
  • बागलकोट
  • बीजापुर
  • गुलबर्गा
  • रायचूर
  • बीदर
  • कोप्पल
  • बेल्लारी
  • हावेरी
  • धारवाड़
  • उत्तर कन्नड़
  • दावणगेरे
  • शिमोगा

केरल की इन 20 सीटों पर वोटिंग (Phase-2 Voting Constituency in Kerala)

  • कासरगोड
  • कन्नूर
  • वडकारा
  • वायनाड
  • कोझिकोड
  • मलप्पुरम
  • पोन्नानी
  • पलक्कड़
  • अलाथुर
  • त्रिशूर
  • चलाकुडी
  • एर्नाकुलम
  • इडुक्की
  • कोट्टायम
  • अलाप्पुझा
  • मावेलिक्कारा
  • पथानामथिट्टा
  • कोल्लम
  • अटिंगल
  • तिरुवनंतपुरम

मध्य प्रदेश की इन 7 सीटों पर वोटिंग (Phase-2 Voting Constituency Name Madhya Pradesh)

  • टीकमगढ़
  • दमोह
  • खजुराहो
  • सतना
  • रीवा
  • होशंगाबाद
  • बैतूल

महाराष्ट्र की इन 8 सीटों पर वोटिंग (Phase-2 Voting Constituency Name Maharashtra)

  • बुलढाणा
  • अकोला
  • अमरावती
  • वर्धा
  • यवतमाल वाशिम
  • हिंगोली
  • नांदेड़
  • परभणी

मणिपुर की इन 1 सीट पर वोटिंग (Phase-2 Voting Constituency Name Manipur)

  • आउटर मणिपुर

राजस्थान की इन 13 सीटों पर वोटिंग (Phase-2 Voting Constituency Name Rajasthan)

  • टोंक-सवाई माधोपुर
  • अजमेर
  • पाली
  • जोधपुर
  • बाड़मेर
  • जालौर
  • उदयपुर
  • बांसवाड़ा
  • चित्तौड़गढ़
  • राजसमंद
  • भीलवाड़ा
  • कोटा
  • झालावाड़-बारां

त्रिपुरा की इन 1 सीट पर वोटिंग (Phase-2 Voting Constituency Name Tripura)

  • त्रिपुरा पूर्व

उत्तर प्रदेश की इन 8 सीटों पर वोटिंग (Phase-2 Voting Constituency Name Uttar Pradesh)

पश्चिम बंगाल की इन 3 सीटों पर वोटिंग (Phase-2 Voting Constituency Name West Bengal)

  • दार्जिलिंग
  • रायगंज
  • बालुरघाट

जम्मू और कश्मीर की इन 1 सीट पर वोटिंग (Phase-2 Voting Constituency Name Jammu Kashmir)

  • जम्मू
लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होनी है, जिसके लिए चुनाव प्रचार का सिलसिला जोरों पर है। पहले चरण में देशभर 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हुई। सभी पार्टियां ने अपनी-अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही हैं और एक-दूसरे पर जमकर प्रहार कर रही हैं।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article