इलेक्शन

Lachhmangarh Rajasthan Chunav Result 2023 Live: लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डाटोसरा की जीत, भाजपा को 18970 वोटों से हराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 06:24 PM IST

Lachhmangarh Rajasthan Chunav Election Result 2023 Live : राजस्थान विधानसभा चुनाव में सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया को 18970 वोटों से मात दी। नीचे देखिए किसे कितने वोट मिले।

Image

Laxmangarh Rajasthan Chunav Result 2023: यहां देखें राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ का चुनाव परिणाम

Lachhmangarh Rajasthan Chunav Election Result 2023 Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। हर बार की तरह इस बार भी सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट हॉट सीट बनी (Lachhmangarh Rajasthan chunav result) रही। यहां से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डाटोसरा ने लगातार चौथी बार ताल ठोका और जीत हासिल की। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया (Lachhmangarh election result) को चुनावी रण में उतारा था, जोकि पहले कांग्रेस में रह चुके हैं। डाटोसरा ने एक बार फिर इस सीट से जीत हासिल की है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 27 लाख 12 हजार 9 मतदाता हैं, जिसमें से 139853 पुरुष और 131353 महिला व अन्य मतदाता शामिल हैं। प्रदेशवासियों की निगाहें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सीट पर है। कांग्रेस विरोधी लहर में गोविंद सिंह डटोसरा चौथी बार अपनी साख बचाने में सफल हो गए हैं।

लक्ष्मणगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम

प्रत्याशीपार्टीपरिणाम
गोविंद सिंह डाटोसरा कांग्रेस जीते
सुभाष महरिया बीजेपीहारे
वकील महेश मूंडबसपाहारे
विजय पाल सिंहआरएलपीहारे
अजय पाल ढ़ाका निर्दलीयहारे

जानें लक्ष्मणगढ़ सीट से किसे कितने वोट मिले

Lachhmangarh Rajasthan Election Result 2023

बता दें कांग्रेस के गोविंद सिंह डासरा और बीजेपी के सुभाष महरिया शेखावटी के कद्दावर नेता माने जाते हैं, इसलिए लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट पर हर किसी की नजर थी। इससे पहले साल 2013 में दोनों उम्मीदवार आमने सामने थे। कांग्रेस उम्मीदवार गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी उम्मीदवार को 10 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। कांग्रेस ने इस सीट पर 10 साल पुराना इतिहास फिर से दोहरा दिया है।

Rajasthan Election Result 2023: कुल मतदान लगभग 4 करोड़

इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश में ईवीएम से कुल 39211399 वोट पड़े हैं । इनमें 18827294 वोट महिलाओं, 20383757 पुरुषों और 348 वोट थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने डाले हैं । इसके अलावा पोस्टल बैलट द्वारा 4,66,881 द्वारा मत पड़े । सर्विस वोटर के आज शाम तक 30,263 डाक द्वारा मत प्राप्त हुए हैं । 3/12/2023 को सुबह 8.00 बजे तक प्राप्त सभी सर्विस वोटों को गिनती में शामिल किया जाएगा ।

लक्ष्मणगढ़ से डाटोसरा आगे

राजस्थान के लक्ष्मणढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डाटोसरा ने 18970 वोटों से जीत हासिल कर ली है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article