इलेक्शन

Konta Chhattisgarh Chunav Result 2023 : : सुकमा की कोंटा सीट पर कांग्रेस के कवासी लखमा जीते

Konta Chhattisgarh Chunav Election Result 2023 - छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण के लिए 7 नवंबर को हुए चुनाव में कवासी लखमा कोंटा सीट से ताल ठोक रहे थे वो चुनाव जीत गए हैं।

Image

90 कोंटा विधानसभा चुनाव रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

Konta Chhattisgarh Chunav Result 2023: छत्तीसगढ़ की निर्वाचन संख्या 90 कोंटा विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल है। इस सीट के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर लगी हुई है। इस सीट पर कांग्रेस के पांच बार के विधायक व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और भाजपा के सोयम मुका के बीच मुकाबला है।

क्रमांकउम्मीदवार पार्टीमत परिणाम
1कवासी लखमाकांग्रेस0पीछे
2सोयम मुकाभाजपा0पीछे
3मनीष कुंजामभारतीय कम्युनिस्ट पार्टीआगे

कवासी लखमा और सोयम मुका के बीच मुकाबला

कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा ही लगातार इस सीट से चुनाव जीतते आए हैं। साल 1998 से लेकर 2018 के चुनाव तक पांच बार से लगातार चुनाव जीतकर कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्हें आबकारी मंत्री बनाया गया। इस सीट पर लखमा ने भाजपा के बड़े नेताओं को बड़ी अंतर से हराया है। 2008 के चुनाव में लखमा ने भाजपा के पदम नंदा को 192 वोट के अंतर से हराया। इसके बाद 2013 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी धनीराम बारसे को 5 हजार 786 मतों के अंतर से हराया। 2018 के विधानसभा चुनाव में लखमा ने भाजपा उम्मीदवार बारसे को 6 हजार 709 मतों के अंतर से हराया।

सात नवंबर को मतदान

कोंटा विधानसभा सीट पर साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कुल 164765 वोटर मौजूद थे, जिनमें से 31933 ने कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा को वोट देकर जिताया था, जबकि 25224 वोट पा सके बीजेपी प्रत्याशी धनीराम बारसे 6709 वोटों से चुनाव हार गए थे।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article