इलेक्शन

Kerala Election Result 2026: CM विजयन, ओमान चांडी, राजीव चंद्रशेखर को मिली जीत, जानें बाकी VIP उम्मीदवारों का हाल, जानें ताजा अपडेट

धर्मदम, पैरावूर, नेमॉन, कजाकुट्टम, पुथुपल्ली समेत केरल की VIP सीटों पर चुनाव परिणाम 2026 LIVE Updates: (Kerala Seats se kaun jeet raha hai) हर बड़ी अपडेट यहां देखें।

Image

Kerala Election Result 2026: CM विजयन, ओमान चांडी, राजीव चंद्रशेखर को मिली जीत, जानें बाकी VIP उम्मीदवारों का हाल, जानें ताजा अपडेट

धर्मदम, पैरावूर, नेमॉन, कजाकुट्टम, पुथुपल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 LIVE Updates: केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Election Result 2026) की सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए आज यानी सोमवार 4 मई को वोटों की गिनती हुई। आज सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हुई। वैसे बता दें कि केरल के विधानसभा चुनाव में आमतौर पर मुख्य मुकाबला लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) बीच ही देखने को मिलता है। हालांकि, यहां NDA के रूप में एक तीसरा पक्ष भी था। कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने LDF से सत्ता छीन ली है। UDF को 140 में से 98 तक सीटें मिलने जा रही हैं।

साल 2016 और 2021 में लगातार दो बार राज्य में LDF ने जीत दर्ज कर सरकार बनाई और पिनाराई विजयन मुख्यमंत्री बने। जबकि 2011 में कांग्रेस ने चुनाव जीतकर ओमन चांडी के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। केरल विधानसभा चुनाव में कुछ हॉट सीटों पर सबकी नजर है। जानते हैं उन हॉट और VIP सीटों के नाम क्या हैं और वहां किसे जीत मिल रही है।

Dharmadam

केरल विधानसभा चुनाव की यह सबसे VIP सीटों में से है, क्योंकि धर्मदम से स्वयं मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) CPI-M / LDF मैदान में हैं। इस सीट और केरल में अगर LDF की जीत होती है तो पिनाराई लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बन सकते हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को 19247 वोटों से जीत मिल चुकी है

Puthuppally

Congress (UDF) ने ओमन चांडी को पुत्थुपल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया है। ओमान चांडी 52 हजार, 907 वोटों से जीत दर्ज कर चुके हैं। उन्हें कुल 84031 वोट मिले।

Nemom

भाजपा ने केरल की नेमॉन सीट से अपने हाई-प्रोफाइल चेहरे राजीव चंद्रशेखर को मैदान में उतारा है। वह केरल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। दक्षिण भारत में भाजपा की रणनीति के हवाले से यह सीट काफी अहम मानी जा रही है। भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर को 4978 वोटों से जीत मिली।

Paravur

UDF की तरफ से कांग्रेस ने वी.डी. सतीसन को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह सीट इसलिए भी अहम है, क्योंकि इस सीट का परिणाम सरकार विरोधी लहर का संकेत माना जाता है। कांग्रेस नेता सतीसन ने शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद आखिरकार 20600 मतों से जीत दर्ज की।

Kazhakkuttam

तिरुवनंतपुरम में कजाकुट्टम की यह सीट केरल में शहरी वोटरों के बीच भाजपा के कितनी पकड़ है, उसका परिचय देगी। भाजपा ने यहां से वी. मुरलीधरन को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के मुरलीधरन रुझानों में पिछड़ने के बाद बढ़त हासिल की। मतगणना के दौरान सीपीआई प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन अंत में मुरलीधरन को 428 वोटों से जीत मिली।

Pala

मध्य केरल में पाला सीट को किंगमेकर सीट माना जाता है। यहां से LDF ने केरल कांग्रेस के जोश. के मनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह सीट ईसाई वोट बैंक का गढ़ मानी जाती है। जोश. के मनी अपनी सीट पर शुरुआती रुझानों में आगे थे, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी मनी सी कप्पेन ने 2991 मतों से जीत दर्ज की, जबकि उन्हें कुल 50799 वोट हासिल हुए।

केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां मुख्य मुकाबला LDF और UDF में देखा जाता है। लेकिन इस बार भाजपा के नेतृत्व में NDA ने भी ताल ठोकी है। अब देखना होगा कि इस बार केरल की सत्ता किसके हाथ आती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article