इलेक्शन

Karnataka winner list 2024 : कर्नाटक में कांग्रेस का प्रदर्शन सुधरा, देखे सभी सीटों पर विजेताओं की सूची

Karnataka winner list 2024 : कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनाव में पिछले दो दशकों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली जद(एस) के लिए यह लोकसभा चुनाव अहम माना जा रहा था। उसने विधानसभा में केवल 19 सीटें जीती थी। कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना हसन लोकसभा सीट पर हार गए।

Image

कर्नाटक लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024

Karnataka winner list 2024 : कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और दक्षिणी राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला रहा है। इस बार कर्नाटक लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 17, कांग्रेस ने 9 और जेडीएस ने 3 सीटें जीती हैं। इस बार कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन सुधार किया है जबकि भाजपा की चुनावी जमीन खिसकी है। कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनाव में पिछले दो दशकों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली जद(एस) के लिए यह लोकसभा चुनाव अहम माना जा रहा था। उसने विधानसभा में केवल 19 सीटें जीती थी। कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना हसन लोकसभा सीट पर हार गए। जद(एस) उन्हें पहले ही निलंबित कर चुकी है।

कर्नाटक विजेता उम्मीदवारों की सूची

सीट उम्मीदवारपार्टी
बागलकोट जीपी चंदनगौड़ा भाजपा
बेंगलुरु सेंट्रल पीसी मोहन भाजपा
बेंगलुरु नॉर्थ शोभा करांदलजे भाजपा
बेंगलुरु ग्रामीण डॉक्टर सीएन मंजूनाथ भाजपा
बेंगलुरु साउथ तेजस्वी सूर्या भाजपा
बेलगाम जगदीश शेट्टार भाजपा
बेल्लारी ई तुकाराम कांग्रेस
बीदर सागर ईश्वर खांद्रे कांग्रेस
बीजापुर रमेश जिगाजिनागी भाजपा
चामराज नगर सुनील बोस कांग्रेस
चिकबल्लापुर सुनील बोस कांग्रेस
चिक्कोड़ी प्रियंका सतीस जरकिहोली कांग्रेस
चित्रदुर्गा गोविंद मकथप्पा करजोल भाजपा
दक्षिण कन्नडाकैप्टन बृजेश चोवटा भाजपा
दक्षिण कन्नडा कैप्टन बृजेश चोवटा भाजपा
धारवाड़ प्रह्लाद जोशी भाजपा
गुलबर्गा राधाकृष्णा कांग्रेस
हासन श्रेयस एम पटेल कांग्रेस
हावेड़ी बसवराज बोम्मईभाजपा
कोलार एम मल्लेश बाबू जेडीएस
कोप्पल के आर बी हितनाल कांग्रेस
मंड्या एचडी कुमारस्वामी जेडीएस
मैसूर यदुवीर के चामराजा वाडियार भाजपा
रायचूर जी कुमार नाइक कांग्रेस
शिमोगा बीवाई राघवेंद्र भाजपा
तुमकुर वी सोमन्ना भाजपा
उडुपी चिकमागलुर के श्रीनिवास पूजारी भाजपा
उत्तर कन्नडा वी हेगड़े कागेरी भाजपा
Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article