इलेक्शन

Video: खाली कुर्सियां देख ऐसी नाराज हुईं JDU सांसद लवली आनंद, बिना भाषण दिए गईं लौट

बिहार में आज नोखा में एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कुर्सियां खाली देखकर शिवहर की जेडीयू सांसद लवली आनंद बिफर गईं। उन्होंने मंच से ही कार्यकर्ताओं को खरी खोटी सुनाई तथा बिना भाषण दिए ही कार्यक्रम से चली गई।

Image

खाली कुर्सियां देखकर भड़कीं लवली आनंद

रोहतास जिले के नोखा में शनिवार को आयोजित एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब शिवहर से जेडीयू सांसद लवली आनंद मंच पर अपना संबोधन देने आईं, लेकिन सामने खाली कुर्सियां देखकर गंभीर नाराजगी जाहिर की और बिना भाषण दिए ही मंच छोड़कर लौट गईं।

खाली कुर्सियां देखकर भड़कीं लवली आनंद

कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ था और इसका समापन करीब 4 बजे के आसपास हुआ। इस लंबे अंतराल के दौरान कई वक्ताओं ने मंच से अपने विचार रखे। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार सांसद लवली आनंद को बतौर मुख्य अतिथि अंत में संबोधन देना था, लेकिन जैसे ही वह बोलने मंच पर आईं, उन्होंने देखा कि कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए रखी गई ज्यादातर कुर्सियां खाली पड़ी थीं। दरअसल, कार्यक्रम खत्म होने से पहले ही आयोजन स्थल के एक छोर पर कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था शुरू कर दी गई थी। इसका नतीजा यह हुआ कि बड़ी संख्या में लोग भाषण छोड़कर खाने की ओर चले गए। यह दृश्य देखकर लवली आनंद मंच पर ही आयोजन की अव्यवस्था पर नाराज हो गईं और उन्होंने कार्यकर्ताओं को खरी-खोटी सुनाई।

क्या बोलीं जदयू सांसद

उन्होंने कहा कि वह कई जरूरी कार्यक्रम छोड़कर यहां पहुंची थीं, लेकिन इस तरह की बेहतर योजना और समन्वय के अभाव ने पूरी बैठक की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले भी वह नोखा में कई बड़ी सभाओं को संबोधित कर चुकी हैं, लेकिन ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी। हालांकि, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब मीडिया ने उनसे इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और यह सिर्फ एक आयोजन से जुड़ी समस्या थी, जिसका भविष्य में समाधान किया जाएगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article