इलेक्शन

INDIA Rally: दिल्ली में आज विपक्ष की मेगा रैली, ट्रैफिक अलर्ट जारी, कई विपक्षी नेता पहुंचे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2024, 12:26 AM IST

INDIA Rally: कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि यहां रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन "लोकतंत्र बचाओ रैली" का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।

Image

इंडिया गठबंधन की रैली से पहले केजरीवाल के लगे पोस्टर

Photo : ANI

INDIA Rally: आज यानि कि रविवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली होनी है। इसके लिए विपक्ष की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं, नेता दिल्ली पहुंचने लगे हैं। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा सख्त कर दी है। इस रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, भगवंत मान, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव सहित विपक्ष के शीर्ष नेता इस के इस रैली में शामिल होने की संभावना है।

रैली को लेकर क्या बोली कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि यहां रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन "लोकतंत्र बचाओ रैली" का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा कि रविवार को आयोजित होने वाली रैली से लोक कल्याण मार्ग (जहां प्रधानमंत्री का आवास स्थित है) को एक "कड़ा संदेश" दिया जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार का समय पूरा हो गया है।

आप की तैयारी

विपक्ष की यह रैली अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद हो रही है। आम आदमी पार्टी के एक नेता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल के भी इसमें शामिल होने की संभावना है। तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए रामलीला मैदान का दौरा करने वाले वरिष्ठ AAP नेता गोपाल राय ने दावा किया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी रैली में शामिल होंगी। आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि रविवार को दिल्ली में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली में पंजाब से एक लाख से अधिक लोग भाग लेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट

दिल्ली पुलिस ने आगामी रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आयोजित ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘महारैली’ के मद्देनजर रामलीला मैदान के हर द्वार पर जांच की व्यवस्था के साथ ही आसपास के इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ रैली आयोजित करने की अनुमति दी है, जिसमें मध्य दिल्ली में कोई मार्च निकालना या ट्रैक्टर ट्रॉली और हथियार नहीं लाना शामिल है। सूत्रों ने कहा कि अर्धसैनिक बलों की लगभग 12 कंपनियां रामलीला मैदान और डीडीयू मार्ग सहित मध्य दिल्ली के अन्य हिस्सों में तैनात की जाएंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article