इलेक्शन

'इस बार 3 बार दिवाली मनाएगी छत्तीसगढ़ की जनता', CM भूपेश बघेल पर जमकर बरसे अमित शाह

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2023, 04:23 PM IST

Amit Shah Rally In Chhattisgarh: भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। जगदालपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने बघेल सरकार पर 1800 करोड़ रुपए के घोटालों में संलिप्त होने का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर दो चरणों में विधानसभा चुनाव और नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।

Image

जगदालपुर में जनसभा को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह।

Photo : ANI

Amit Shah Rally In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर पकड़ चुका है। अपनी रैलियों में नेता अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जमकर हमले बोल रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। जगदालपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने बघेल सरकार पर 1800 करोड़ रुपए के घोटालों में संलिप्त होने का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर दो चरणों में विधानसभा चुनाव और नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।

शाह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

भाजपा नेता ने कहा, 'केंद्र में हमारी नौ वर्षों की सरकार के दौरान हमने राज्य में नई सड़कें बनाईं, सब्सिडी रेट रेट पर घरेलू गैस मुहैया कराया। केंद्र की सरकार ने शौचालय का निर्माण कराया और एकलव्य स्कूल बनाए। यह केंद्र की हमारी सरकार है जिसने राज्य के प्रत्येक घर को हर महीने मुफ्त में पांच किलो चावल दिया है।'

बघेल सरकार पर घोटालों में शामिल होने का आरोप

सीएम बघेल पर तीखा हमला बोलते हुए शाह ने पूछा कि 'भूपेश बाबू आपने शराब की दुकानें खोलने, घोटालों में शामिल होने के अलावा क्या किया है?' गृह मंत्री ने बघेल सरकार पर घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने बघेल सरकार पर 540 करोड़ रुपए के कोयला परिवहन घोटाले में संलिप्त होने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि बघेल सरकार 1300 करोड़ रुपए के गोठान योजना, महादेव एप घोटाले में शामिल रही है। उन्होंने कहा, 'बघेल शर्म करो, शर्म करो।'

शाह बोले- छत्तीसगढ़ में इस बार 3 बार मनेगी दिवाली

शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग इस बार तीन बार दिवाली मनाएंगे। दीपावली के दिन पहली दिवाली, दूसरी बार तीन दिसंबर को जब भाजपा जीत दर्ज करेगी और तीसरी बार जनवरी में जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर के दर्शन की शुरुआत होगी, तब दिवाली मनेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान सात नवंबर को विधानसभा की 20 सीटों और शेष 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ राज्य में आचार संहिता लागू है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटों पर बंपर जीत दर्ज की। जबकि भाजपा सिमटकर 15 सीटों पर रह गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article