इलेक्शन

अनुच्छेद 370 के हटने से अगर खुश हैं तो हमें वोट न दें- वोटरों से बोले फारूक अब्दुल्ला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2024, 11:15 PM IST

फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से कहा कि अगर वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले से संतुष्ट हैं तो वे पार्टी को वोट न दें।

Image

नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने की मतदाताओं से बड़ी अपील

Photo : PTI

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने अपनी ही पार्टी को एक शर्त के साथ वोट नहीं करने की अपील की है। फारूक अब्दुल्ला ने वोटरों से कहा कि अगर वो अनुच्छेद 370 के जम्मू-कश्मीर से हटने से खुश हैं तो उनकी पार्टी को वोट न दें।

फारूक अब्दुल्ला की अपील

फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से कहा कि अगर वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले से संतुष्ट हैं तो वे पार्टी को वोट न दें। पार्टी के एक बयान में कहा गया कि अब्दुल्ला ने पार्टी मुख्यालय में उत्तरी कश्मीर संसदीय सीट के निर्वाचन क्षेत्र प्रभारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।

फारूक अब्दुल्ला का बीजेपी पर हमला

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को भाजपा और उसकी ‘बी’ एवं ‘सी’ टीम को हराकर दिल्ली में एक संदेश भेजना चाहिए। बयान के मुताबिक अब्दुल्ला ने केंद्रशासित प्रदेश के अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बार-बार साबित किया है कि उनका भाजपा के साथ मौन समझौता है। उन्होंने कहा- ‘‘हर गुजरते दिन के साथ हमारा रुख सही साबित हो रहा है। हालांकि, मतदान की तारीखों पर उन सभी (टीम) का वही हश्र होगा। मैं समझ सकता हूं कि लोग अपने वोट के माध्यम से भाजपा को करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं।’’

आज ही सीट शेयरिंग पर हुआ है फैसला

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने सोमवार को ऐलान किया कि वे इस लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख की कुल छह सीटों में से तीन-तीन पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस उधमपुर, जम्मू और लद्दाख लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी। नेशनल कॉन्फ्रेंस अनंतनाग-राजौरी, श्रीनगर और बारामूला लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी।

एजेंसी इनपुट के साथ

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article