इलेक्शन

'अगर मेरी परछाई ने भी गलत किया तो उसे भी सलाखों के पीछे भेजेंगे', तेजस्वी बोले- उम्र कच्ची हो सकती है, पर...

Bihar Elections 2025: महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को जदयू और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरी उम्र कच्ची हो सकती है, पर मेरी जुबान पक्की है। उन्होंने कहा कि बिहार को बिहार का लाल चलाएगा, कोई बाहरी नहीं चलाएगा।

Image

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार तेजस्वी यादव (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Bihar Elections 2025: महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को जदयू और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरी उम्र कच्ची हो सकती है, पर मेरी जुबान पक्की है। हम भ्रष्टाचार और अपराध से समझौता नहीं करेंगे और अपराधि चाहे कोई भी हो उसे सलाखों के पीछे भेजेंगे।

तेजस्वी ने क्या कुछ कहा?

तेजस्वी यादव ने दरभंगा में महागठबंधन की रैली में बेरोजगारी को जड़ से समाप्त करने का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि 'उम्र कच्ची हो सकती है पर मेरी जुबान पक्की है'। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर आप सब मुझे एक मौका दें तो रोजगार की गारंटी होगी... तेजस्वी जो कहते हैं वो करते हैं... हमारी सरकार बनने के 20 दिन के अंदर एक कानून पारित होगा कि जिस भी परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, हम उसे एक सरकारी नौकरी देंगे।

उन्होंने कहा कि पहले भाजपा वाले और हमारे 'चाचा' नीतीश कहते थे कि 20 लाख रोजगार देने का मेरा वादा नामुमकिन है... लेकिन जब मैं 17 महीने उपमुख्यमंत्री था, तब 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली... हमारा संकल्प है कि हमें बेरोजगारी को जड़ से मिटाना है।

BJP पर बरसे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को बिहार का लाल चलाएगा, कोई बाहरी नहीं चलाएगा। यहां दंगा-फसाद करने की हिम्मत भी मत करना, हम यहां पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई चाहे कोई भी जात हो हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे और असल मुद्दे की राजनीति करेंगे...

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध इत्यादि से हम समझौता नहीं करेंगे। अपराधी चाहे मेरे परिवार में हो या बाहर हो, अगर मेरी परछाई भी गलत काम करेगी तो हम उसे भी सजा दिलाने का काम करेंगे, हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार से अपराध नहीं खत्म होगा तब तक कारखाने नहीं लग सकते हैं... सरकार बनते ही कानून-व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article