इलेक्शन

Exit Poll ही बनते हैं Exact Poll? बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में कैसे थे 2021 के अनुमान बनाम नतीजे

Poll of Exit Polls: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं, लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़े क्या चुनावी नतीजों में तब्दील हो सकते हैं? इसको लेकर 2021 के आंकड़े क्या बताते हैं।

Image

बंगाल सहित पांच राज्यों में मतदान संपन्न

Photo : PTI

Poll of Exit Polls: पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान संपन्न हो गया है। इसी के साथ ही सभी की निगाहें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई हैं, लेकिन बुधवार को पश्चिम बंगाल में वोटिंग संपन्न होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल ने तमाम पार्टियों की धड़कनें तेज कर दी हैं जिसमें भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए, डीएमके, यूडीएफ की जीत के अनुमान जताए गए हैं। हालांकि, एग्जिट पोल क्या Exact Poll नतीजे में तब्दील होते हैं? इसको लेकर पुराने अनुभव क्या बताते हैं, उस पर एक नजर डाल लेते हैं।

EXIT Poll की सटीकता पर उठते हैं सवाल

मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े राजनीतिक माहौल गरमा देते हैं, लेकिन उनकी सटीकता को लेकर अक्सर बहस छिड़ जाती है। कई बार अनुमान नतीजों के करीब साबित होते हैं, तो कई मौकों पर ठीक उसके उलट निकलते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एग्जिट पोल कितने भरोसेमंद हैं।

बंगाल एग्जिट पोल (Bengal Exit Polls)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के एग्जिट पोल ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच राजनीतिक माहौल गरमा दिया था। पोल्स ऑफ पोल में टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई थी। 2021 के पोल्स ऑफ पोल के मुताबिक, टीएमसी को 155 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी, जबकि भाजपा के हिस्से में 126 सीटें आने का अनुमान था। हालांकि, कांग्रेस गठबंधन को 12 सीटें मिलने की संभावना थी।

पोल एजेंसीटीएमसी +भाजपा +कांग्रेस+
ABP News-CVoter152-164109-12114-25
IPSOS15811519
Today's Chanakya169-19197-1190-8
ETG Research164-176105-11510-15
P Marq152-172112-13210-20
NewsX-Polstrat152-162115-12516-26
India Today-Axis My India130-156134-1600-2
Jan Ki Baat104-121162-1853-9
पोल्स औसत15512612
चुनावी नतीजे216771
2021 में 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए सामने आए नतीजों में टीएमसी ने एकतरफा सीटें हासिल की थीं। उस वक्त, ममता बनर्जी ने पैर में प्लाटर बंधे होने के बावजूद बिना रुके जमकर रैलियां की थीं जिसकी बदौलत टीएमसी ने 216 सीटों पर जीत हासिल की और भाजपा के हिस्से में महज 77 सीटें ही आई थीं और कांग्रेस को एक का सहारा मिला था।

तमिलनाडु एग्जिट पोल (Tamil Nadu Exit Poll)

2021 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल और नतीजों में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला था। अधिकांश एग्जिट पोल्स ने डीएमके गठबंधन की जीत का अनुमान जताया था, जो काफी हद तक सही साबित हुआ। पोल ऑफ पोल्स में डीएमके गठबंधन को 166 सीटें, जबकि एआईएडीएमके गठबंधन को 63 सीटें मिलने की संभावना थी।

पोल एजेंसीडीएमके +एआईएडीएमके +
Republic TV-CNX160-17058-68
ABP/Times Now-CVoter160-17258-70
India Today-Axis My India175-19538-54
India Ahead-P Marq165-19040-65
News24-Today’s Chanakya164-18646-68
TV9-Polstrat143-15375-85
Shining India News147-17759-81
Patriotic Voter15374
पोल्स औसत16663
चुनावी नतीजे15975
डीएमके की अगुवाई वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) में कांग्रेस और कई क्षेत्रीय दल शामिल थे। वहीं, दूसरी तरफ एनडीए में एआईएडीएके, भाजपा और पीएमके सहित कुछ अन्य दल शामिल थे, जिन्हें चुनावी नतीजों में करारा झटका लगा था। 2021 के चुनावी नतीजों में डीएमके गठबंधन को 159 सीटें, जबकि एनडीए को 75 सीटें मिली थीं।

केरल एग्जिट पोल (Kerala Exit Poll)

पोल एजेंसीएलडीएफयूडीएफभाजपा +
India News iTV-Jan Ki Baat64-7661-712-4
India Today-Axis My India104-12020-360-2
Manorama News-VMR68-7859-700-2
News24-Today’s Chanakya93-11126-440-6
Republic-CNX72-8058-641-5
Sudarshan News70-8059-652-6
Times Now/ABP-CVoter71-7762-680-2
TV9 Bharatvarsh-Polstrat70-8059-690-2
पोल्स औसत82562
चुनावी नतीजे99410

हालांकि, सामने आए चुनावी नतीजों में एलडीएफ को अनुमान से ज्यादा सीटें मिली थी। केरल विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजों के मुताबिक, एलडीएफ ने 99 सीटों पर, जबकि यूडीएफ को 41 सीटों पर जीत हासिल की थी और भाजपा गठबंधन का खाता भी नहीं खुल पाया था।

असम एग्जिट पोल (Assam Exit Poll)

2021 असम विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल और चुनावी नतीजों में 19-20 का अंतर देखने को मिला था। अधिकांश एग्जिट पोल्स ने भाजपा नीत गठबंधन की वापसी का अनुमान जताया था, जो काफी हद तक सही साबित हुआ। पोल ऑफ पोल्स ने भाजपा नीत गठबंधन को 71 सीटें मिलने की संभावना जताई थी, जबकि कांग्रेस नीत गठबंधन को 54 सीटें मिलने का अनुमान था। हालांकि, नतीजे भी एग्जिट पोल के आसपास ही रहे, जबकि वास्तवित चुनावी परिणाम सामने आए तो 75 सीटों पर जीत के साथ भाजपा सरकार की वापसी हुई थी, जबकि कांग्रेस ने अर्धशतक लगाया था।

पोल एजेंसीभाजपा +कांग्रेस +
Republic-CNX74-8440-50
India Today-Axis My India75-8540-50
India News-Jan Ki Baat70-8145-55
ABP News-CVoter58-7153-66
News24-Today’s Chanakya7056
TV9 Bharatvarsh-Polstrat59-6955-65
Times Now-CVoter6559
India Ahead-P Marq62-7056-64
पोल्स औसत7154
चुनावी नतीजे7550

पुडुचेरी एग्जिट पोल (Puducherry Exit Poll)

2021 पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में ज्यादातर एग्जिट पोल ने एनडीए की बढ़त का अनुमान लगाया था, जो काफी हद तक सही साबित हुआ। सर्वे एजेंसियों ने एनडीए को 16 से 23 सीटें मिलने की संभावना जताई थी, जबकि यूपीए को 11 से 13 सीटें मिलने के अनुमान था। हालांकि, जब चुनावी नतीजे सामने आए तो एनडीए ने 16 सीटों पर कब्जा किया था और यूपीए के हिस्से में महज 8 ही सीटें आई थीं।

पोल एजेंसीNDAUPA
Republic-CNX16-2011-13
ABP News-CVoter19-236-10
चुनावी नतीजे168
Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article