इलेक्शन

Hoshangabad MP Chunav Result 2023: दो सगे भाईयों के राजनैतिक घमासान में भाजपा की जीत, होशंगाबाद से डॉ. सीतासरन शर्मा बने विधायक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 3, 2023, 05:57 PM IST

Hoshangabad MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: होशंगाबाद विधानसभा सीट पर इस बार विधायकी का मुकाबला दो सगे भाइयों के बीच होने वाला है। भाजपा ने जहां तीसरी बार डॉ. सीतासरन शर्मा को मौका दिया है, वहीं कांग्रेस ने सगे भाई गिरिजा शंकर शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Image

Hoshangabad MP Chunav Result 2023: दो सगे भाईयों के राजनैतिक घमासान में भाजपा की जीत, होशंगाबाद से डॉ. सीतासरन शर्मा बने विधायक

KEY HIGHLIGHTS
  • दो सगे भाईयों का सियासी घमासान
  • नर्मदापुरम विधानसभा एक ही घर की
  • तीसरी बार डॉ. सीतासरन को मौका

Hoshangabad MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम संभाग के होशंगाबाद (137) का सियासी घमासान बहुत दिलचस्प होने वाला है। भाजपा के डॉ. सीतासरन शर्मा और कांग्रेस के गिरिजा शंकर शर्मा की विधायकी को लेकर मुकाबला कांटे का होता नजर आ रहा है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि डॉ. सीतासरन शर्मा और गिरिजा शंकर शर्मा सगे भाई हैं और अलग-अलग पार्टियों के दिग्गज नेता भी हैं। भाजपा और कांग्रेस ने इस बात पर गौर नहीं किया कि ये दोनों सगे भाई हैं और कोई भी जीते, विधायक इसी परिवार से होगा। लेकिन यहां विचारधारा भारी पड़ी है जिससे एक ही घर के दो बेटे विधायकी के दावेदार हैं।

क्रमांकउम्मीदवार पार्टी मत परिणाम
1. डॉ. सीतासरन शर्माभाजपा7316115506 वोट से जीत
2. भगवती प्रसाद चौरेनिर्दलीय57655 57655 वोट से हार
3. गिरिजा शंकर शर्मा कांग्रेस3363933639 वोट से हार

भाई का भाई से जोरदार मुकाबला

भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार डॉ. सीतासरन शर्मा को मौका दिया है। नर्मदापुरम विधानसभा सीट से डॉ. सीतासरन ने कांग्रेस के सरताज सिंह को हराया था। गिरिजा शंकर शर्मा भी होशंगाबाद के बड़े नेता हैं और वो दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं। बता दें कि गिरिजा शंकर शर्मा पहले भारतीय जनता पार्टी के साथ थे, लेकिन पार्टी से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। अब कांग्रेस ने उन्हें होशंगाबाद-इटारसी सीट के लिए विधायक पद का प्रत्याशी बनाया है।

33 साल से राजनीति में ये परिवार

होशंगाबाद और इटारसी के परिसीमन से लेकर इन दोनों के नर्मदापुरम बनने तक की तमाम राजनीति शर्मा परिवार से होकर गुजरती है। इस बार भी शर्मा बंधुओं के बीच विधायकी का मुकाबला है जो काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। इस सीट पर कुल 76.42 फीसदी मतदान हुआ है जिसमें से पुरुष मतदाता 78.26 प्रतिशत रहे, वहीं महिला वोटरों की संख्या 74.52 प्रतिशत दर्ज की गई है।

नर्मदापुरम के दो धड़े

नर्मदापुरम विधानसभा सीट को लेकर भाजपा प्रत्याशी का नाम पक्का होने से पहले और बाद में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भाजपा कार्यालय में बना रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी के बड़े नाम सीतासरण शर्मा को विधायकी के लिए टिकट दी जाए। हुआ भी ऐसा ही, भाजपा ने इस सीट के लिए डॉ. सीतासरण को ही चुना, लेकिन ये फैसला आते ही एक धाड़ा इसका विरोध करने लगा। नर्मदापुरम से जहां 2008 में कांग्रेस के गिरिजा शंकर शर्मा ने विधानसभा सीट जीती थी, वहीं 2013 और 2018 के चुनाव में डॉ. सीतासरण शर्मा नर्मदापुरम के विधायक चुने गए।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article