इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: सीकर में गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो में उमड़ी भीड़, राजस्थान में चुनाव प्रचार की शुरुआत-Video

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 31, 2024, 10:15 PM IST

Amit Shah road show in sikar rajasthan:रोड शो पर लोगों ने फूल बरसाए और भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं के समर्थन में नारे लगाए। शाह ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी।

Image

अमित शाह ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत की

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS

  • गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत की
  • सांसद स्वामी सुमेधानंद के साथ सीकर लोकसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया
  • सीकर में अमित शाह, भजनलाल शर्मा और सुमेधानंद ने खुले वाहन में रोड शो किया

Amit Shah road show in sikar rajasthan: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पार्टी उम्मीदवार एवं दो बार के सांसद स्वामी सुमेधानंद के साथ सीकर लोकसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया।इससे पूर्व शाह जयपुर पहुंचे और रोड शो के लिए सीकर जाने से पहले जयपुर के एक होटल में पांच लोकसभा क्षेत्रों दौसा, करौली-धौलपुर, नागौर, चूरू और झुंझुनू के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। सीकर में अमित शाह, भजनलाल शर्मा और पार्टी प्रत्याशी सुमेधानंद ने खुले वाहन में रोड शो किया। रोड शो श्री कल्याण मंदिर से शुरू हुआ और न्यू दूजोद गेट, घंटाघर, जाट बाजार से होकर गुजरा और एक घंटे से अधिक समय में लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए टपरिया बगीची में समाप्त हुआ।

जाट बाहुल्य सीकर लोकसभा सीट पर कांग्रेस गठबंधन की सहयोगी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार अमराराम चुनाव लड़ रहे हैं। सीकर सीट पर माकपा के पूर्व विधायक अमराराम का मुकाबला भाजपा के दो बार सांसद रहे सुमेधानंद से है।

सीकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गृहनगर भी है। डोटासरा का विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकसभा सीट में आता है।

सीकर लोकसभा सीट के तहत आने वाले आठ विधानसभा क्षेत्रों में से पांच पर कांग्रेस और तीन पर भाजपा का कब्जा है।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे

राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे और सीकर उन 12 सीट में शामिल है जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव होंगे।पहले चरण में 12 लोकसभा सीटों गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीट टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article