इलेक्शन

Haryana Lok Sabha Chunav Winner List 2024: सीट वाइज जानिए हरियाणा लोकसभा चुनाव परिणाम, कहां से जीती कांग्रेस और कहां हारी बीजेपी

Haryana Lok Sabha Chunav Winner Full List 2024 in Hindi (हरियाणा लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): देखिए हरियाणा में कौन सी पार्टी किस सीट पर जीती।

Image

हरियाणा लोकसभा चुनाव परिणाम सीट वाइज

Haryana Lok Sabha Chunav Winner Full List 2024 in Hindi (हरियाणा लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): हरियाणा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है। कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है तो वहीं बीजेपी ने भी पांच सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक तंवर को हराकर मंगलवार को सिरसा (सुरक्षित) लोकसभा सीट पर जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शैलजा ने तंवर को 2,68,497 मतों के अंतर से हराया।

हरियाणा लोकसभा चुनाव परिणाम सीट वाइज (Haryana Lok Sabha Election Results Seat Wise)

क्रमांकलोकसभा सीटहारेजीते
1अम्बाला (एससी)बंतो कटारियावरुण चौधरी (CONG)
2कुरूक्षेत्रसुशील गुप्तानवीन जिंदल (BJP)
3सिरसा (एससी)अशोक तंवर शैलजा कुमारी (CONG)
4हिसाररणजीत सिंह चौटालाजय प्रकाश (CONG)
5करनालदिव्यांशु बुद्धिराजामनोहर लाल खट्टर (BJP)
6सोनीपतमोहन लाल बड़ौलीसतपाल ब्रह्मचारी (CONG)
7रोहतकअरविन्द कुमार शर्मा दीपेंद्र सिंह हुड्डा (CONG)
8भिवानी-महेंद्रगढ़राव दान सिंहधर्मबीर सिंह चौधरी (BJP)
9गुडगांवराज बब्बरराव इंद्रजीत सिंह (BJP)
10फरीदाबादमहेंद्र प्रताप सिंहकृष्णपाल गुर्जर (IBJP)

बीजेपी नहीं कर पाई क्लीन स्वीप

2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 58.02% वोट शेयर के साथ राज्य की सभी 10 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार एक तरह से कांग्रेस ने बीजेपी को पटखनी देते हुए अपनी मजबूती का अहसास करा दिया है। हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे भी कांग्रेस को मिली यह जीत किसी संजीवनी से कम नहीं है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article