इलेक्शन

Delhi Lok Sabha Election 2024 Winner List: सीट वाइज जानिए दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम, सभी सीटों पर बीजेपी जीती

Delhi Lok Sabha Chunav Winner Full List 2024 in Hindi (दिल्ली लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): देखिए दिल्ली में कौन सी पार्टी किस सीट पर जीती।

Image

दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम सीट वाइज

Delhi Lok Sabha Chunav Winner Full List 2024 in Hindi(दिल्ली लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): दिल्ली में लोकसभा सीटों के परिणाम आ चुके हैं। दिल्ली में बीजेपी ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। आप और कांग्रेस एक साथ उतरने के बाद भी खाता खोलने में नाकाम रहे हैं। बीजेपी ने सातों सीटों पर जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन दिल्ली में फेल रहा है।

क्रमांकलोकसभा सीटहारेजीते
1चांदनी चौकजय प्रकाश अग्रवाल (CONG)प्रवीण खंडलेवाल (BJP)
2उत्तर-पूर्वी दिल्लीकन्हैया कुमार (CONG)मनोज तिवारी (BJP)
3पूर्वी दिल्लीकुलदीप कुमार (AAP)हर्ष मल्होत्रा (BJP)
4नई दिल्लीसोमनाथ भारती (AAP)बांसुरी स्वराज (BJP)
5उत्तर पश्चिम दिल्ली (एससी)उदित राज (CONG)योगेंद्र चंदोलिया (BJP)
6पश्चिमी दिल्लीमहाबल मिश्रा (AAP)कमलजीत सहरावत (BJP)
7दक्षिणी दिल्लीसही राम (AAP)रामवीर बिधूड़ी (BJP)

जीत का अंतर कम

भाजपा ने सत्ता विरोधी लहर और आम आदमी पार्टी (आप)-कांग्रेस गठबंधन की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करते हुए लगातार तीसरी बार दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट जीत लीं। बहरहाल, 2019 के चुनावों की तुलना में उसकी जीत का अंतर काफी कम हो गया है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उसके उम्मीदवारों ने शहर में भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। पार्टी ने कहा कि लोगों ने भाजपा की ‘‘घृणा और तानाशाही’’ की राजनीति के खिलाफ वोट दिया है।

2014 और 2019 में भी क्लीन स्वीप

राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन से है। भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article