इलेक्शन

Gujarat: दूसरे चरण के स्टार कैंपेनर्स में भी थरूर नहीं, प्रचार का न्यौता ठुकरा कहा था- लिस्ट में नाम ही नहीं

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 19, 2022, 06:33 PM IST

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होना है, जबकि शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को वहां मतगणना होगी।

Image

कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर। (फाइल)

Photo : IANS

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आई कांग्रेस की दूसरे चरण की स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में पार्टी के सीनियर नेता शशि थरूर का नाम नहीं है। पहले चरण के लिए जारी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में भी उनका नाम नहीं था।

रोचक बात है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके थरूर ने पिछले दिनों गुजरात में प्रचार अभियान के एक कार्यक्रम में शामिल होने के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के न्यौते को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि उनका नाम पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है।

दरअसल, शनिवार (19 नवंबर, 2022) को कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इस सूची में में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई और सीनियर नेता हैं।

दूसरी लिस्ट के स्टार प्रचारकों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के नाम भी हैं।

राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस यात्रा के चलते उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया था, हालांकि गुजरात में उनके प्रचार करने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी।

गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होना है, जबकि शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को वहां मतगणना होगी। (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article