इलेक्शन

Congress के स्टार प्रचारकों की सूची से G-23 के नेता गायब, फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन से भी कोई नहीं

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Nov 15, 2022, 07:42 PM IST

कांग्रेस की गुजरात विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों को लिस्ट जारी, G-23 के नेताओं और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन ( महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल) के प्रमुखों का नाम गायब।

Image

कांग्रेस की गुजरात विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों को लिस्ट जारी

Photo : BCCL

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लेकिन स्टार प्रचारकों की सूची में पहली बार कई सारे वरिष्ठ नेताओं और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन को ड्रॉप कर दिया गया है। इस बाबत पार्टी कोई ठोस दलील भी नही दे रही है। साथ ही स्टार प्रचारकों में प्रियंका गांधी के अलावा सिर्फ एक महिला नेता को मौका मिला है।

गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जे पी नड्डा ने बीजेपी के लिए कारपेट बॉम्बिंग कर रहे हैं, वही आम आदमी पार्टी की तरफ से केजरीवाल और भगवंत मान हर दूसरे गुजरात में प्रचार कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के स्टार प्रचारक अभी मैदान में नही उतरे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अभी तक एक भी रैली गुजरात में नही हुई है। आज जारी सूची में 40 नाम हैं। लेकिन कई बड़े नेताओं को ड्रॉप कर दिया गया है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से G 23 के नेता गायब

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से G 23 के नेता गायब हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके शशि थरूर, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी राज बब्बर जैसे लोगों स्टार प्रचारकों में जगह नहीं मिली है। वही कन्हैया कुमार का नाम स्टार प्रचारकों में हैं। हाल ही में जयराम रमेश ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के बाद सबसे लोकप्रिय नेता कन्हैया कुमार है।

यही नहीं पहली बार स्टार प्रचारकों की सूची से फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन यानी महिला कांग्रेस,यूथ कांग्रेस,एनएसयूआई और सेवादल के प्रमुखों को भी जगह नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक 40 लोगों में फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन को जगह नहीं मिलने से पार्टी के अंदर नाराजगी है। सूत्रों के मुताबिक जिन लोगों ने प्रभारी से शिकायत की तो उनका कहना था की आप संगठन महासचिव से बात करें।

स्टार प्रचारकों की सूची में कुछ ऐसे नाम है जो महज खानापूर्ति के लिए

बहरहाल पहले से चुनावी प्रचार में पिछली कांग्रेस पार्टी स्टार प्रचारकों की सूची के जरिए बढ़त लेने के बजाय पिछड़ती हुई दिख रही है। पार्टी के एक खेमे और युवा पीढ़ी को पूरी तरह से प्रचार से दूर रखा गया है साथी स्टार प्रचारकों की सूची में कुछ ऐसे नाम है जो महज खानापूर्ति के लिए रखे गए हैं।

रंजीता झा
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article