इलेक्शन

Gurh MP Chunav Result 2023: गुढ़ विधानसभा में सबसे युवा और उम्रदराज प्रत्याशी के बीच चुनावी जंग, जानिए पल-पल का अपडेट

Gurh MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधान सभा चुनावों में रीवा की गुढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी नागेंद्र सिंह और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रखर प्रताप सिंह के बीच कांटे की टक्कर हैं।

Image

गुढ़ विधान सभा सीट पर कांटे की टक्कर

Gurh MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा सीट को काफी हाई हाई प्रोफाइल माना जा रहा है। रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा में एक तरफ प्रदेश के सबसे बुजुर्ग बीजेपी विधायक और प्रत्याशी नागेंद्र सिंह (80) हैं तो वहीं दूसरी तरफ आप आदमी पार्टी के सबसे युवा और अमेरिका रिटर्न प्रत्याशी प्रखर प्रताप सिंह उनको टक्कर दे रहे है। इस सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ होगी। इसके बाद ईवीएम (EVM) के मतों की चरणवार गिनती होगी। शुरुआती रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। गुढ़ विधानसभा सीट से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए यहां जुड़ें...

मतगणना का ऐसा है ताजा हाल

क्रमांकउम्मीदवारपार्टीमतपरिणाम
1.नागेंद्र सिंह बीजेपी 2129आगे
2.प्रखर प्रताप सिंहआम आदमी पार्टी21702पीछे
3.कपिध्वज सिंहकांग्रेस2129पीछे
आम आदमी के उम्मीदवार प्रखर प्रताप सिंह पेशे से आर्किटेक्ट हैं और उनकी अमेरिका में नौकरी लगी थी। उनका पैकेज एक करोड़ से ऊपर का था, लेकिन नौकरी छोड़ कर वे अपने गृह ग्राम आ गए। विधानसभा चुनाव की आहट के समय प्रखर की उम्र केवल 25 साल थी। वे चुनाव लड़ने के काबिल नहीं थे, लेकिन जब चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ तो उनकी उम्र 25 साल 2 महीने हो गई। जिसके बाद इलाके के लोगों के चुनाव लड़ने के लिए जोर देने पर प्रखर और उनके परिजन चुनाव लड़ने के लिए मान गए।प्रखर प्रताप सिंह, अरविंद केजरीवाल से प्रभावित हैं। केजरीवाल से उनकी मुलाकात के बाद उन्होंने गुढ़ से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। प्रखर का कहना है कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। इन 75 वर्षों में कम से कम देश की सड़क, बिजली और पानी की समस्या खत्म हो जानी चाहिए थी, लेकिन आज भी देश मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। इसलिए उन्होंने समाज के लिए कुछ करने का निर्णय लिया।

रीवा के गुढ़ विधान सभा में 3 राजपूतों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी ने अपने सबसे अनुभवी उम्रदराज विधायक नागेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। अर्जुन सिंह जैसे राजनीति के चाणक्य से राजनीति सीखने वाले नागेंद्र सिंह कांग्रेस से भी विधायक रहे हैं। वे बीजेपी से चार बार विधायक रह चुके हैं और अब पांचवीं बार चुनावी मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी पढ़े-लिखे युवा कपिध्वज सिंह को मैदान में उतारा है।

मध्य प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल सिंधिया स्कूल के छात्र रहे कपिध्वज सिंह ने पहला चुनाव निर्दलीय लड़ा था। दूसरा चुनाव उन्होंने समाजवादी पार्टी से लड़ा था, जिसमें उन्होंने कड़ी टक्कर दी थी। कांग्रेस के कपिध्वज सिंह के पास पिछले दो चुनावों का अनुभव है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के प्रखर प्रताप सिंह के लिए यह चुनाव बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article