इलेक्शन

Ghulam Nabi Azad: गुलाम नबी आजाद का बड़ा ऐलान, कहा- 'नहीं लड़ेंगे इस बार लोकसभा चुनाव'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 17, 2024, 07:41 PM IST

Ghulam Nabi Azad not to contest polls: गुलाम नबी आजाद लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे इस बारे में उन्होंने खुद घोषणा की,डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (DPAP) पार्टी ने अनंतनाग-राजौरी सीट से उम्मीदवार बनाया था।

Image

गुलाम नबी आजाद लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ेंगे

KEY HIGHLIGHTS

  1. डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी प्रमुख गुलाम नबी आजाद लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
  2. डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (DPAP) ने अनंतनाग-राजौरी सीट से उतारा था
  3. गुलाम नबी आजाद ने अनंतनाग में एक बैठक में इसकी घोषणा की

Ghulam Nabi Azad Latest News: गुलाम नबी आजाद ने लोकसभा चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया है, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (DPAP) के प्रमुख को उनकी पार्टी ने अनंतनाग-राजौरी सीट से उम्मीदवार बनाया था पर अब उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है, इसके पीछे की वजह क्या है ये अभी साफ नहीं हो सका है।

गौर हो कि इससे पहले, पूर्व कांग्रेस नेता को डीपीएपी (DPAP)ने अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र से नामांकित किया था गुलाम नबी आजाद ने अनंतनाग में एक बैठक में इसकी घोषणा की।

इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने गुलाम नबी आजाद को बड़ी चुनौती दी थी

उमर अब्दुल्ला की चुनौती-'अगर वह मर्द हैं तो वह मेरे खिलाफ लड़ें'

उमर अब्दुल्ला ने डोडा जिले के थाथरी इलाके में अपने रोड शो के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा था- 'मैं उन्हें (आजाद को) चुनौती देता हूं कि वह अपनी ताकत आजमाने के लिए मेरे खिलाफ (चुनाव) लड़ें। कैमरे के पीछे छिपना और (नेकां के खिलाफ) बयान देना बहुत आसान है। अगर वह मर्द हैं तो वह मेरे खिलाफ लड़ें। मैं देखूंगा कि उन्हें कितने वोट मिलते हैं।'

'हमने उन्हें अपना मित्र माना लेकिन वह भाजपा के मित्र निकले'

उमर अब्दुल्ला ने दावा किया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- 'हम आजाद के खिलाफ तब तक नहीं बोले (जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और 2022 में अपनी पार्टी बनाई), जब तक उन्होंने नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को निशाना बनाना शुरू नहीं किया। हमने उन्हें अपना मित्र माना लेकिन वह भाजपा के मित्र निकले। नेशनल कॉन्फ्रेंस को निशाना बनाना आजाद की मजबूरी है क्योंकि वह भाजपा को निशाना नहीं बना सकते।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article