इलेक्शन

Gajwel Telangana Chunav Result 2023 Live: गजवेल में इस बार महासंग्राम, दांव पर केसीआर की साख

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 3, 2023, 07:15 AM IST

Gajwel Telangana Chunav Election Result 2023: इस बार मुकाबला कांग्रेस और बीआरएस के बीच है। गजवेल से खुद सीएम केसीआर इस सीट से बीआरएस उम्मीदवार हैं।

Image

गजवेल विधानसभा सीट

Gajwel Telangana Chunav Result 2023: गजवेल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मेडक जिले के अंतर्गत आता है और तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों में सबसे अहम सीटों में से एक माना जाता है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 नतीजों की घोषणा होने जा रही है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती होगी और दोपहर 2 बजे तक नतीजा तय हो जाने की उम्मीद है। राज्य में इस बार मुकाबला कांग्रेस और बीआरएस के बीच है। खुद सीएम केसीआर इस सीट से बीआरएस उम्मीदवार हैं।

इटेला राजेंदर भाजपा

थुमकुंटा नरसा रेड्डी कांग्रेस

के. चंद्रशेखर राव बीआरएस

पिछली बार क्या हुआ था

2018 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में गजवेल विधानसभा क्षेत्र में 99.20% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। टीआरएस (बीआरएस), कांग्रेस और भाजपा अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में आमने-सामने हैं। 2018 में टीआरएस ने 88 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 19, एआईएमआईएम ने 7 सीटें जीतीं और भाजपा ने मुश्किल से अपना खाता खोला था। तेलंगाना भारत का सबसे युवा राज्य है, राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 3.17 करोड़ है। पिछले चुनाव में बीआरएस को 47.4 फीसदी वोट मिले थे. कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर 28.7 फीसदी रहा।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article