इलेक्शन

Sanjay Nirupam : शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल होंगे संजय निरूपम, बोले-20 साल बाद होगी 'घर वापसी'

Sanjay Nirupam : कुछ दिनों पहले कांग्रेस छोड़ने वाले संजय निरूपम ने कहा है कि वह एकनाथ शिंदे की गुट वाली शिवसेना में शामिल होंगे। निरूपम ने कहा कि उन्होंने फैसला ले लिया है। 20 साल बाद शिवसेना में शामिल होने 'घर वापसी' जैसा है।

Image

कुछ दिनों पहले छोड़ी थी कांग्रेसष

Sanjay Nirupam : कुछ दिनों पहले कांग्रेस छोड़ने वाले संजय निरूपम ने कहा है कि वह एकनाथ शिंदे की गुट वाली शिवसेना में शामिल होंगे। निरूपम ने कहा कि उन्होंने फैसला ले लिया है। 20 साल बाद शिवसेना में शामिल होने 'घर वापसी' जैसा है। निरूपम ने कहा कि वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल होंगे। कांग्रेस पर तंज कसते हुए निरूपम ने कहा कि आपको पता है कि कांग्रेस की क्या हालत है।

2005 में कांग्रेस में शामिल हुए निरूपम

निरूपम साल 2005 में कांग्रेस में शामिल हुए। वह महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मुंबई नॉर्थ सीट से जीत दर्ज की। इस चुनाव में इन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाईक को वोटों के मामूली अंतर से हराया। 20 साल के दौरान वह कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ वह पार्टी का मोर्चा संभालते रहे।

कांग्रेस ने छह साल के लिए निष्कासित किया

पिछले महीने कांग्रेस ने उन्हें 'अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए' छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। दरअसल, मुंबई नॉर्थ सीट उद्धव गुट वाली शिवसेना को दिए जाने पर निरूपम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस को अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए एक सप्ताह का वक्त दिया था। शिवसेना पदाधिकारियों की बैठक के बाद कहा कि संजय निरूपम जल्द शिवसेना में शामिल होंगे।

महाराष्ट्र में हैं लोकसभा की 48 सीटें

उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में लोकसभा की सबसे ज्यादा 48 सीटें हैं। पिछला लोकसभा चुनाव भाजपा और शिवसेना ने साथ मिलकर लड़ा था लेकिन शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना में दो गुट बन गए। दूसरी शिवसेना का नेतृत्व उद्धव ठाकरे करते हैं। महाराष्ट्र में इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों पर है। मतदाताओं को लुभाने के लिए पीएम मोदी और शिंदे का रोडशो करने वाले हैं। शिंदे का दावा है कि मुंबई की सभी छह सीटों पर भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन जीत दर्ज करेगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article