इलेक्शन

Lok Sabha Election: कब से कब तक एग्जिट पोल दिखाने पर रोक? चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2024, 11:12 PM IST

Lok Sabha Chunav: निर्वाचन आयोग ने 19 अप्रैल की सुबह से एक जून की शाम तक एग्जिट पोल दिखाने पर रोक लगाई है। मतलब ये कि मतदान शुरू होने के साथ ही ये प्रतिबंध लागू हो जाएगा और जब तक मतदान चलेगा, ये रोक रहेगी। आपको बताते हैं चुनाव आयोग ने अधिसूचना में क्या कहा।

Image

सांकेतिक तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

ECI Guidelines for Exit Poll: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है, इस बीच निर्वाचन आयोग ने एक अधिसूचना जारी कर 19 अप्रैल की सुबह सात बजे से एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बीच एग्जिट पोल आयोजित करने, इसके प्रकाशन या प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी अवधि में लोकसभा के अलावा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग चरण में मतदान होगा।

मतदान शुरू होने से समाप्त होने तक रहेगी रोक

इस अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत, मतदान के समापन के लिए तय समय के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी जनमत सर्वेक्षण या किसी अन्य चुनावी सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी ऐसी चुनावी सामग्री को प्रदर्शित करना प्रतिबंधित होगा।

लोकसभा चुनावों के अलावा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम की विधानसभाओं के चुनाव भी होंगे। इसी अवधि में 12 राज्यों की 25 विधानसभा सीटों पर अलग से उपचुनाव भी होंगे।

543 सीटों के लिए मतदान 7 चरणों में मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग (EC) ने 16 मार्च, 2024 (शुक्रवार) को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस बार लोकसभा की 543 सीटों के लिए मतदान 7 चरणों में मतदान होगा और चुनाव नतीजे 4 जून को आएंगे। पहले चरण की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। चुनाव तिथियों एवं कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही देश भर में आचार संहिता लागू हो गई है। इस बार का चुनावी मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के बीच है।

पहले चरण का चुनाव-19 अप्रैल

दूसरे चरण का चुनाव -26 अप्रैल

तीसरे चरण का चुनाव -7 मई

चौथे चरण का चुनाव-13 मई

पांचवें चरण का चुाव -20 मई

छठवें चरण का चुनाव-25 मई

सातवें चरण का चुनाव -1 जून

सात चरण का यह चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक चलेगा। मतों की गिनती चार जून को होगी। चुनावी परिणाम भी चार जून को आएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article