इलेक्शन

मुश्किल में ललन सिंह, 'विरोधी नेता को घर से निकलने नहीं देने' वाले बयान पर ECI सख्त, नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा

मोकामा में बाहुबली नेता एवं जद-यू उम्मीदवार अनंत सिंह का प्रचार करने पर ललन सिंह के खिलाफ केस तो दर्ज हुआ ही है अब चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने नोटिस का जवाब देने के लिए ललन सिंह को 24 घंटे का समय दिया है।

Image

जद-यू नेता ललन सिंह। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Lalan Singh: केंद्रीय मंत्री एवं जनता दल-यूनाइटेड के नेता ललन सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मोकामा में बाहुबली नेता एवं जद-यू उम्मीदवार अनंत सिंह का प्रचार करने पर ललन सिंह के खिलाफ केस तो दर्ज हुआ ही है अब चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने नोटिस का जवाब देने के लिए ललन सिंह को 24 घंटे का समय दिया है। जद-यू नेता को यह नोटिस बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से जारी किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह कथित रूप से वीडियो में यह कहते हुए दिखाई पड़ रहे हैं कि वोटिंग के दिन विरोधी नेता को घर से निकलने नहीं देना है। घर में पैक कर देना है, अगर ज्यादा हाथ पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जा कर वोट गिराने देना है।' उनके इस बयान का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।

मोकामा से जद-यू प्रत्याशी हैं अनंत सिंह

जद-यू ने मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है लेकिन चुनाव प्रचार के बीच दुलारचंद यादव की हत्या होने के बाद अनंत सिंह और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। चुनाव आचार सहिता का उल्लंघन करने के मामले में दोनों नेताओं पर कानूनी शिकंजा कस गया है। ललन सिंह औऱ सम्राट चौधरी के रोड शो में गाड़ियों के ज्यादा लंबे काफिले को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है। जिसके बाद रोड शो पर केस दर्ज हुआ है। पटना पुलिस ने रोड शो के आयोजकों पर केस दर्ज किया है।

मोकामा से जद-यू प्रत्याशी हैं अनंत सिंह

जद-यू ने मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है लेकिन चुनाव प्रचार के बीच दुलारचंद यादव की हत्या होने के बाद अनंत सिंह और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। चुनाव आचार सहिता का उल्लंघन करने के मामले में दोनों नेताओं पर कानूनी शिकंजा कस गया है। ललन सिंह औऱ सम्राट चौधरी के रोड शो में गाड़ियों के ज्यादा लंबे काफिले को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है। जिसके बाद रोड शो पर केस दर्ज हुआ है। पटना पुलिस ने रोड शो के आयोजकों पर केस दर्ज किया है।

'पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे अनंत सिंह'

मोकामा में हुई चुनावी हिंसा को ‘साजिश’ करार देते हुए ललन सिंह ने सोमवार को कहा कि इस मामले में गिरफ्तार जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी अनंत सिंह ने कानून का पूरा पालन किया है तथा पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की पिछले सप्ताह हुई हत्या के सिलसिले में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को जद(यू) उम्मीदवार एवं मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को उनके दो सहयोगियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम के साथ गिरफ्तार किया गया था।

सिंह, चौधरी ने अनंत सिंह के पक्ष में प्रचार किया

यादव की हत्या उस समय हुई थी जब वह जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। ललन सिंह सोमवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मोकामा पहुंचे और अनंत सिंह के समर्थन में प्रचार किया। सभा को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा, ‘अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब हर व्यक्ति को ‘अनंत सिंह’ बनकर चुनाव लड़ना चाहिए। जब अनंत बाबू बाहर थे, तब मेरी जिम्मेदारी कम थी लेकिन अब जब वह जेल में हैं, तो मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।’

आचार संहिता उल्लंघन में दर्ज हुई FIR

उन्होंने कहा, ‘आज से मैंने मोकामा की कमान अपने हाथ में ले ली है। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के पीछे साजिश है। पुलिस जांच कर रही है, सच्चाई बहुत जल्द सामने आएगी और यह भी पता चलेगा कि साजिशकर्ता कौन हैं।’ इस बीच, पुलिस ने सोमवार को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों के अनुसार, चुनावी रैली में अनुमति से अधिक वाहन शामिल थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया, ‘आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है,’ लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्राथमिकी में किन लोगों के नाम शामिल हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article