इलेक्शन

Durg Gramin CG Chunav Result 2023 Live: दुर्ग ग्रामीण सीट से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आगे, बीजेपी के प्रत्याशी का क्या है हाल

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Dec 3, 2023, 08:37 AM IST

Durg Gramin CG (Chhattisgarh) Chunav Election Result 2023: दुर्ग जिले की दुर्ग ग्रामीण सीट से कांग्रेस दिग्गज नेता और छत्तीसगढ़ के मौजूदा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने ताम्रध्वज साहू के खिलाफ ललित चंद्राकर को दुर्ग ग्रामीण सीट से उतारा है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

Image

Durg-Gramin, Durg Gramin election result,

Photo : Times Now Digital

Durg Gramin CG (Chhattisgarh) Chunav Election Result 2023: छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी और रुझान आने की शुरुआत अब हो जाएगी। इस बार के विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। दुर्ग जिले की दुर्ग ग्रामीण सीट से कांग्रेस दिग्गज नेता और छत्तीसगढ़ के मौजूदा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने ताम्रध्वज साहू के खिलाफ ललित चंद्राकर को दुर्ग ग्रामीण सीट से उतारा है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के इस सीट से उतरने के चलते इस सीट पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हैं।

दुर्ग ग्रामीण सीट से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शुरुआती गिनती में आगे चल रहे हैं।
क्रमांक प्रत्याशी पार्टी वोट परिणाम
1ताम्रध्वज साहू कांग्रेस00आगे
2ललित चंद्राकर भाजपा
3

2018 चुनाव के नतीजे

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में ताम्रध्वज साहू ने बीजेपी के जागेश्वर साहू को करीब 24 हजार वोटों से मात दी थी। कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को 73 हजार 208 वोट मिले थे। वही भाजपा के जागेश्वर साहू के खाते में 49 हजार 96 वोट गए थे। 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की रमशिला साहू ने जीत हासिल की और तत्कालीन सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री भी बनी थीं। 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रीतपाल बेलचंदन को इस सीट पर मात दी थी।

वोटरों की संख्या

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 14 हजार 391 वोटर हैं। जिसमें 1 लाख 7 हजार 162 पुरुष और 1 लाख 7 हजार 229 महिला मतदाता हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी वर्ग के वोटरों की संख्या अधिक है। इसलिए वो निर्णायक साबित होते हैं। यह विधानसभा क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आई. अब तक मतदाताओं ने विभाजित वोटों के माध्यम से दो पार्टियों, कांग्रेस और भाजपा, को मौके दिए हैं।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article