इलेक्शन

Delhi Chunav 2025: ओखला से AAP प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का मामला

Delhi Vidhan Sabha Chunav: ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी अमानातुल्लाह खान के ऊपर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान की टीम खुलेआम चुनाव नियमों का उल्लंघन कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने ये FIR दर्ज की है।

Image

अमानतुल्लाह खान पर दर्ज हुई FIR

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Election: दिल्ली चुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग प्रक्रिया जारी है। इसी बीच, दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी अमानातुल्लाह खान के ऊपर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के खिलाफ जामिया नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, अंसार इमरान नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'आप' प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान के समर्थन में प्रचार करने का एक वीडियो शेयर किया था। उसने एक्स पर लिखा कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी आप समर्थक ओखला में घूम रहे हैं और धारा 144 और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं! आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान की टीम खुलेआम चुनाव नियमों का उल्लंघन कर रही है।

आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आप प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की। डीसीपी साउथ पूर्वी दिल्ली के एक्स हैंडल से एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। पुलिस ने एक्स पर लिखा कि इस मामले में, अमानतुल्लाह के खिलाफ एमसीसी का उल्लंघन करने के लिए जामिया नगर पुलिस थाने में धारा 223/3/5 बीएनएस और 126 आरपी एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 95/25 दर्ज की गई है। बता दें कि अमानतुल्लाह खान पिछले दो चुनावों से ओखला विधानसभा सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

अमानतुल्लाह खान की राजनीतिक यात्रा 2008 में शुरू हुई थी, जब उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि, 2008 और 2013 के चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2015 में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली और इसके बाद से उनका राजनीतिक करियर उड़ान भरने लगा। साल 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अमानतुल्लाह खान ने आप के टिकट पर ओखला में जीत दर्ज की। वो आप के बड़े मुस्लिम चेहरों में से एक हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article