इलेक्शन

Bihar CPIML List: बिना बंटवारे के ही भाकपा माले ने 18 सीटों पर कर दी उम्मीदवारों की घोषणा, देखें लिस्ट

Bihar CPIML List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में शामिल भाकपा माले ने अपने 18 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन 18 उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल भी दे दिया है। हालांकि महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे पर मुहर नहीं लगी है।

Image

बिहार चुनाव के लिए सीपीआईएमएल ने 18 उम्मीदवार की घोषणा की (फोटो- CPIML Liberation bihar )

Bihar CPIML List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भले ही महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ हो, लेकिन उसमें शामिल पार्टियों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने लगी है। महागठबंधन में शामिल भाकपा माले ने अपने 18 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन 18 उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल भी दे दिया है।

भाकपा माले ने की 18 उम्मीदवारों की घोषणा

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में भाकपा माले शामिल है। पार्टी ने 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। भाकपा माले की लिस्ट के अनुसार, मदन सिंह चंद्रवंशी को तरारी, शिवप्रकाश रंजन को अगिआंव, कयामुद्दीन अंसारी को आरा, अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा को डुमरांव और अरुण सिंह को काराकाट विधानसभा सीट से टिकट मिली है।

किस-किस को मिला टिकट

अरवल सीट से महानंद सिंह, घोषी से रामबली सिंह यादव, पालीगंज से संदीप सौरभ, दीघा सीट से दिव्या गौतम और फुलवारी से गोपाल रविदास विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि दरौली से सत्यदेव राम, जिरादेई से अमरजीत कुशवाहा और दरौंदा से अमरनाथ यादव चुनावी ताल ठोंकेगे। जितेंद्र पासवान को भोरे से, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता को सिकटा, फूलबाबू सिंह को वारिसनगर, रंजीत राम को कल्याणपुर और महबूब आलम को बलरामपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

18 सीटों के नाम और उम्मीदवार

क्रमांकविधानसभा सीटउम्मीदवार
1तरारीमदन सिंह चन्द्रवंशी
2अगिआंव SCशिवप्रकाश रंजन
3आराकयामुद्दीन अंसारी
4डुमरांवअजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा
5काराकाटअरुण सिंह
6अरवलमहानंद सिंह
7घोषीरामबली सिंह यादव
8पालीगंजसंदीप सौरभ
9फुलवारीगोपाल रविदास
10दीघादिव्या गौतम
11दरौलीसत्यदेव राम
12जिरादेईअमरजीत कुशवाहा
13दरौंदाअमरनाथ यादव
14भोरेजितेंद्र पासवान
15सिकटावीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
16वारिसनगर फूलबाबू सिंह
17कल्याणपुररंजीत राम
18बलरामपुरमहबूब आलम

राजद ने रोका टिकट वितरण

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को पार्टी उम्मीदवारों को टिकट बांटने की प्रक्रिया उस समय रोक दी जब उनके पुत्र और पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने हस्तक्षेप करते हुए यह याद दिलाया कि बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन की सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। सोमवार की शाम पटना के 10, सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर अफरा-तफरी जैसा माहौल देखने को मिला, जब लालू प्रसाद और राबड़ी देवी दिल्ली से लौटे थे। बड़ी संख्या में टिकट के दावेदार उनके आवास के बाहर एकत्र थे। बताया गया कि कुछ को पार्टी कार्यालय से फोन आने के बाद बुलाया गया था और वे कुछ ही देर में पार्टी का चुनाव चिन्ह लेकर बाहर निकले। इस बीच, देर रात दिल्ली से लौटे तेजस्वी यादव इस घटनाक्रम से नाराज बताए जाते हैं। राजद सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी ने अपने पिता से कहा कि पार्टी उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने की तस्वीरें और वीडियो विपक्ष के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के सहयोगी दलों को गलत संदेश दे सकते हैं, क्योंकि सीट बंटवारे पर सहमति अभी नहीं बनी है। इसके बाद टिकट वितरण की प्रक्रिया तत्काल रोक दी गई और देर रात उन उम्मीदवारों से टिकट वापस ले लिए गए जिन्हें पहले प्रतीक दिए गए थे। पार्टी ने इसे “तकनीकी कारण” बताया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article