इलेक्शन

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर आज मंथन करेगी कांग्रेस, राहुल और प्रियंका गांधी भी बैठक में होंगे शामिल

कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व आज कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में आम चुनाव के परिणामों पर मंथन कर भविष्य की रणनीति तय करेगा। पार्टी की शीर्ष निर्णायक संस्था सीडब्ल्यूसी की बैठक शनिवार सुबह 11 बजे होटल अशोका में होगी।

Image

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर आज मंथन करेगी कांग्रेस

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

CWC Meeting: कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में आम चुनाव के परिणामों पर मंथन कर भविष्य की रणनीति तय करेगा। पार्टी की शीर्ष निर्णायक संस्था सीडब्ल्यूसी की बैठक शनिवार सुबह 11 बजे होटल अशोका में होगी। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता और विभिन्न राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी के प्रदर्शन विश्लेषण करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव देंगे। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे।

बैठक बुलाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे होटल अशोका में सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों और पार्टी सांसदों के लिए रात्रि भोज देंगे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कांग्रेस लोकसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 2019 के चुनावों में अपनी सीटों की संख्या 52 से बढ़ाकर 99 कर ली है। पार्टी के अंदर एक धड़े का मानना है कि राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी और विपक्ष के नेता का पद संभालना चाहिए, जिस पर भी बैठक में चर्चा होगी।

सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस तय करेगी अपनी रणनीति

कांग्रेस के मुताबिक, संसदीय दल के अध्यक्ष को संसद के दोनों सदनों में पार्टी के नेताओं के नाम का अधिकार है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि यह सोनिया गांधी पर निर्भर होगा कि वह राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी के नेता के रूप में चुनती हैं या किसी अन्य नेता के रूप में। सोनिया गांधी अब राज्यसभा की सदस्य हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे संसद के उच्च सदन में विपक्ष के नेता हैं। बता दें, इस चुनाव में कांग्रेस 99 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके साथ ही दस साल बाद पार्टी को विपक्ष के नेता का पद मिलेगा। बता दें, 2014 और 2019 लोकसभा में 10 प्रतिशत से भी कम सीट मिलने के कारण किसी भी पार्टी को विपक्ष के नेता का पद नहीं मिल सका था। पार्टी के एक वर्ग का मानना है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी और विपक्ष का नेता बनना चाहिए। यह मुद्दा सीडब्ल्यूसी की बैठक में उठने की भी संभावना है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article