इलेक्शन

MP Chunav: कांग्रेस ने मोदी के मंत्रियों को चुनौती देने के लिए किसे मैदान में उतारा? समझें चुनावी समीकरण

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2023, 09:50 AM IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। जिसमें मोदी के मंत्री नरेंद्र तोमर को चुनौती देने के लिए रवींद्र तोमर को मैदान में उतारा है। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ चैन सिंह वर्कड़े को टिकट दिया है।

Image

नरेंद्र तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ किसे मिला टिकट?

Madhya Pradesh Chunav News: कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के जरिए कई समीकरण साधने की कोशिश की गई है। उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में खास बात ये है कि मोदी सरकार में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। बृहस्पतिवार को पार्टी ने 88 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इनमें तीन सीटों पर बदले गए उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं।

मायावती तय करेंगी नरेंद्र सिंह तोमर की किस्मत?

पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में सबसे प्रमुख नाम रवींद्र सिंह तोमर का है जो दिमनी विधानसभा सीट पर केंद्रीय कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को चुनौती देंगे। रवींद्र सिंह तोमर वर्तमान में कांग्रेस से इसी सीट से विधायक हैं, कांग्रेस ने उपचुनाव 2020 में भी परचम लहराया था। बता दें, इस सीट पर BSP हमेशा किंगमेकर की भूमिका में रहती है।

फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ चैन सिंह वर्कड़े को टिकट

पार्टी ने निवास विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ चैन सिंह वर्कड़े और सीधी से भाजपा उम्मीदवार एवं सांसद रीति पाठक के खिलाफ ज्ञान सिंह को टिकट दिया है। कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, जिन तीन टिकट में बदलाव किया गया है उनमें दतिया से अवधेश नायक के स्थान पर राजेंद्र भारती, पिछोर विधानसभा सीट पर शैलेंद्र सिंह के स्थान पर अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र से शेखर चौधरी के स्थान पर नर्मदा प्रसाद प्रजापति को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी अब तक कुल 229 विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी अब तक कुल 229 विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस के 144 उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत 69 विधायकों के नाम शामिल थे। टेलीविजन धारावाहिक में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्रम मस्ताल को कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनके गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है, जहां से वह वर्तमान में विधायक हैं। राज्य की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article