इलेक्शन

पीएम मोदी ने बेल से की कांग्रेस की तुलना, बोले- वो सहारा देने वाले को ही सुखा देती है

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2024, 05:22 PM IST

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने महराष्ट्र के परभणी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस ऐसी बेल है जो सहारा देने वाले को ही सुखा देती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है।

Image

कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी।

Photo : Twitter

PM Modi Slams Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस को एक ऐसी ‘बेल’ करार दिया, जिसकी अपनी कोई जड़ या जमीन नहीं है और वह उसे सहारा देने वाले को ही सुखा देती है। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भारत को विकसित और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए है।

पीएम मोदी ने बेल से की कांग्रेस की तुलना

उन्होंने कहा कि महज 10 वर्ष में भारत ने विकास की लंबी यात्रा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। उन्होंने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस एक ऐसी बेल है, जिसकी अपनी न कोई जड़ है, न जमीन। इसे जो सहारा देता है, यह उसे ही सुखा देती है।'

हम गरीबों का दर्द समझते हैं- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र को मोदी का गारंटी कार्ड करार दिया। मोदी ने कहा कि वह गरीबों का दर्द समझते हैं और सरकार देश में गरीबों के लिए तीन करोड़ आवास बनाएगी। उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से कहा, 'आपके सपने मेरे सपने हैं।'

इस सीट पर सत्तारूढ़ महायुति के उम्मीदवार महादेव जानकर का मुकाबला शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय जाधव से है। मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मतदान केंद्र पर जीत हासिल करने का आह्वान किया और कहा कि इसके लिए उन्हें सभी का दिल जीतना होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article