देश

Ram Navami Clash: रामनवमी के जुलूस पर हुआ हमला... हिंसा को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Ram Navami Clash: मुर्शिदाबाद में रामनवमी के दौरान हुई झड़पों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने रामनवमी जुलूस पर हमले और सनातन आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए TMC को जिम्मेदार ठहराया।

Image

सीएम योगी ने राम नवमी पर हुई हिंसक झड़पों के लिए ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ram Navami Clash: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुर्शिदाबाद में रामनवमी के दौरान हुई झड़पों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने रामनवमी जुलूस पर हमले और सनातन आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए TMC को जिम्मेदार ठहराया। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा शासित सभी राज्यों में रामनवमी समारोह और जुलूस सुरक्षित रूप से आयोजित किए गए, लेकिन पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार के कारण रामनवमी जुलूस पर हमला किया गया और सनातन आस्था को चोट पहुंचाने का प्रयास किया गया। हमें यह नहीं भूलना चाहिए सुशासन की पहली शर्त कानून का शासन है और यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा ने देश के अंदर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की है और भाजपा की राज्य सरकारों ने भी राज्यों के अंदर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की है।

बता दें, इससे पहले गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि मुर्शिदाबाद में बुधवार को हुई हालिया झड़प बीजेपी ने कराई है। कथित तौर पर, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी जुलूस के दौरान बुधवार को झड़पें हुईं, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मैं चुनौती देते हुए कह रहा हूं कि पिछले दिनों जो घटना हुई, वो बीजेपी ने रची... अगर मैं बीजेपी आयोग से पूछूं कि उन्होंने रामनवमी से एक दिन पहले अपने DIG को क्यों हटाया? क्या उन्होंने ये योजना बनाई थी? सीएम बनर्जी ने यह बात रायगंज में एक सार्वजनिक रैली में कही।

सीएम योगी ने कहा कि राजस्थान मोदी के राष्ट्रवाद, विकास, सुरक्षा और सुशासन के मॉडल को अपनाकर भाजपा की भारी बहुमत से जीत में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के राष्ट्रवाद, विकास, सुरक्षा और सुशासन के मॉडल को स्वीकार करके राजस्थान भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाने में योगदान देगा। उत्तर प्रदेश

के मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बीजेपी राजस्थान के लोकसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी, जैसा कि पिछले चुनाव में हुआ था। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पिछले लोकसभा चुनाव में राजस्थान में बीजेपी को 25 सीटें मिली थीं, इस बार भी राजस्थान बीजेपी के पक्ष में 100 फीसदी परिणाम देगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article