इलेक्शन

By Election: राजस्थान की अंता सीट से कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाया, रह चुके हैं मंत्री

Anta Assembly By Election 2025: राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार घोषित किया है।

Image

कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार (फोटो: facebook)

Anta Assembly By Election 2025: राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि साल 2023 में भाया बीजेपी के कंवर लाल मीणा से हार गए थे। वहीं अब कांग्रेस ने भाया को फिर से उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी इस सीट को बचाने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है।

बताते हैं कि कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को टिकट देकर नरेश मीणा को झटका दिया है। इस समीकरण के बाद माना जा रहा है कि नरेश मीणा निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

राजस्थान पीसीसी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाया को प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी और विश्वास जताया कि जनता उनके जनसेवा के समर्पण को सराहेगी और कांग्रेस को विजयी बनाएगी। डोटासरा ने कहा कि प्रमोद जैन भाया जी को अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे पूरा भरोसा है कि जनता आपके नेतृत्व और जनमुद्दों के प्रति समर्पण को आशीर्वाद देगी।

दो बार बीजेपी और दो बार कांग्रेस चुनाव जीत चुकी हैं

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पहले बारां विधानसभा सीट के साथ मिली हुई थी। साल 2008 में हुए परिसीमन में बारां और अंता सीट अलग हो गईं। बता दें कि अंता विधानसभा सीट पर 4 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इनके परिणामों की बात करें तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों की बराबरी रही है। यानी यहां दो बार बीजेपी और दो बार कांग्रेस चुनाव जीत चुकी हैं। राजस्थान बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होने हैं।

इन 8 सीटों पर होंगे उपचुनाव

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर की बडगाम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की है, यह सीट उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वहीं जम्मू-कश्मीर की नगरोटा सीट देवेंद्र सिंह राणा के निधन से खाली हुई थी। राजस्थान की अंता सीट कंवरलाल को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई थी।झारखंड की घाटशिला सीट पर भी उपचुनाव होने हैं। पंजाब की तरनतारन सीट भी कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण खाली हुई। वहीं तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डंपा सीट और ओडिशा की नुआपाड़ा की सीट भी मौजूदा विधायक के निधन से खाली हुई है। उधर ओडिशा की नुआपाड़ा सीट राजेंद्र ढोलकिया के निधन से खाली हुई है यहां अब उपचुनाव होंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article