इलेक्शन

Himachal By Election: हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, बागियों से होगा मुकाबला

Himachal By Election: राज्यसभा चुनाव के दौरान बगावत करने वाले कांग्रेस के छह विधायकों को विधानसभा से अयोग्य करार दिए जाने के बाद खाली हुई तीन सीट के लिए उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

Image

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अपने तीन उम्मीदवारों की घोषणा की
  • कांग्रेस ने बड़सर, धर्मशाला और लाहौल-स्पीति के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
  • विधानसभा की छह सीट के लिए उपचुनाव एक जून को होगा।

Himachal By Election: हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के उम्मीदवारों का यहां मुकाबला, अपने ही बागी साथियों से होगा। जो कुछ महीने पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा के साथ चले गए थे।

कांग्रेस ने किस-किसको दिया टिकट

कांग्रेस ने विधानसभा की छह सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अपने तीन उम्मीदवारों की घोषणा की। इस फरवरी में राज्यसभा चुनाव के दौरान बगावत करने वाले कांग्रेस के छह विधायकों को विधानसभा से अयोग्य करार दिए जाने के बाद खाली हुई तीन सीट के लिए उपचुनाव कराए जा रहे हैं। उम्मीदवारों की सूची में भाजपा से पार्टी में आए दो नेताओं सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह और गगरेट से राकेश कालिया के नाम भी शामिल हैं। दोनों नेताओं ने उप चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद पार्टी छोड़ दी थी। कांग्रेस नेता विवेक शर्मा को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

भाजपा ने कांग्रेस के बागियों को दिया है टिकट

भाजपा ने इसके बजाय कांग्रेस के उन बागियों को अपना उम्मीदवार बनाया, जिन्होंने 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में उसके पक्ष में मतदान किया था। छह कांग्रेस विधायकों राजिंदर राणा (सुजानपुर), सुधीर शर्मा (धर्मशाला), रवि ठाकुर (लाहौल - स्पीति), इंदर दत्त लखनपाल (बड़सर), चैतन्य शर्मा (गगरेट) और देविंदर कुमार भुट्टो (कुटलेहर) को पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। पार्टी ने व्हिप जारी कर 29 फरवरी को विधानसभा में उपस्थित रहने और बजट कटौती प्रस्ताव के दौरान सरकार के पक्ष में मतदान करने का निर्देश दिया था।

तीन सीटों पर अभी भी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं

कांग्रेस ने अबतक बड़सर, धर्मशाला और लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। चार लोकसभा सीट और विधानसभा की छह सीट के लिए उपचुनाव एक जून को होगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article