इलेक्शन

कांग्रेस शनिवार को कर सकती है अमेठी-रायबरेली सीटों पर फैसला, CEC की बैठक में लग सकती है राहुल-प्रियंका के नामों पर मुहर

Congress CEC Meeting: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बार रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं हैं। उन्होंने दो दशक तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

Image

अमेठी से राहुल गांधी तो रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ सकती है चुनाव

Photo : Twitter

Congress CEC Meeting: कांग्रेस पार्टी ने कल यानि कि शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बुलाई है। सीईसी की इस बैठक में अमेठी और रायबरेली सीटों पर उम्मीदवारी का फैसला हो सकता है। सूत्रों की मानें तो इन दोनों सीटों से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नामों पर मुहर लग सकती है।

शनिवार शाम CEC की बैठक

सूत्रों ने बताया कि सीईसी की बैठक शनिवार शाम होगी। सूत्रों का कहना है कि सीईसी की बैठक में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों को लेकर चर्चा हो सकती है। ऐसी अटकलें हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इन सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं, हालांकि पार्टी की ओर से अब तक पुष्टि नहीं की गई है।

कांग्रेस की गढ़ रही है दोनों सीटें

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बार रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं हैं। उन्होंने दो दशक तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। राहुल गांधी 2004 से 2019 तक अमेठी से लोकसभा सदस्य रहे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

अमेठी से लड़ने से पर क्या बोले राहुल गांधी

पिछले दिनों गाजियाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जब राहुल गांधी से अमेठी से चुनाव लड़ने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होगा और पार्टी का जो भी आदेश होगा, वह उसे मानेंगे। राहुल गांधी केरल वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं जहां शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article