इलेक्शन

'जो पाकिस्तान का नारा लगाते हैं, वे वहीं जाकर मरें', बहराइच में सीएम योगी का विरोधियों पर तीखा हमला

Yogi Adityanath Bahraich Rally: मंगलवार को सीतापुर में भी विपक्ष सीएम योगी के निशाने पर रहा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति को गाली देना, देश की सत्ता को चुनौती देना, प्रभु राम और कृष्ण के अस्तित्व पर प्रश्न उठाना आजकल विपक्षी नेताओं के लिए एक ‘फैशन’ सा बन गया है।

Yogi Adityanath : तीसरे चरण के मतदान के बाद राजनीतिक दल चौथे चरण के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। विरोधियों पर आरोप-प्रत्यारोप और निजी हमले जारी हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान का नारा लगाने वालों और महाराणा प्रताप की मूर्ति का अपमान करने वालों पर जमकर हमला बोला।

रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि' जो लोग भिखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाते हैं, उनसे कह दो कि वे वहीं जाकर घूमे और मरें। वे भारत के ऊपर बोझ मत बनें। नारा लगाना नहीं छोड़ा तो वही हाल करेंगे जो महाराज सुहेलदेव ने सालार मसूद का किया था।' बता दें कि बहराइच में महाराजा सुहेलदेव और सालार मसूद के बीच भीषण लड़ाई हुई थी और इस युद्ध में मसूद मारा गया था।

योगी ने सपा पर हमला किया

महाराणा प्रताप की मूर्ति का अपमान करने पर सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 'अकबर-औरंगजेब की औलादें ये समझ लें कि ये नया भारत है। समाजवादी पार्टी के गुंडे मूर्ति के ऊपर चढ़ते हैं। महाराणा प्रताप के भाले को तोड़ने का प्रयास करते हैं। मूर्ति अवपित्र करते हैं। नया भारत राष्ट्रनायकों का अपमान भारत स्वीकार नहीं करता है।'

'प्रभु राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाना फैशन बन गया है'

मंगलवार को सीतापुर में भी विपक्ष सीएम योगी के निशाने पर रहा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति को गाली देना, देश की सत्ता को चुनौती देना, प्रभु राम और कृष्ण के अस्तित्व पर प्रश्न उठाना आजकल विपक्षी नेताओं के लिए एक ‘फैशन’ सा बन गया है। योगी ने कहा, ‘जब विनाश काले विपरीत बुद्धि होती है तो लोग ऐसा ही करते हैं। उन्हें मालूम होना चाहिये कि ये धरती ऋषियों और सनातनियों की है। वे केवल यज्ञ-हवन तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि विपत्ति आने पर राक्षसों का संहार भी करते थे। ऐसे में प्रभु राम और कृष्ण पर सवाल खड़ा करने वालों को हम कैसे स्वीकार कर सकते हैं। देश की जनता वोट की चोट के जरिये इसका हिसाब देगी।’

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article