इलेक्शन

एक्सक्लूसिव: टाइम्स नाउ नवभारत पर PM मोदी के साक्षात्कार पर आई CM एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया, कहा- 'देश के विकास और उन्नति के लिए काम करने वाला एक ही तो हैं नरेंद्र मोदी...'

CM Eknath Shinde Exclusive Interview: टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपनी मां पर बहुत प्रेम था। वे अपनी कामयाबी के लिए अपनी मां के आशीर्वाद का हमेशा जिक्र करते थे।

Image

टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कई मुद्दों पर की खुलकर बात

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

CM Eknath Shinde Exclusive Interview: टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपनी मां पर बहुत प्रेम था। वे अपनी कामयाबी के लिए अपनी मां के आशीर्वाद का हमेशा जिक्र करते थे। इस बार प्रधानमंत्री अपनी मां के पैर छुए बिना नॉमिनेशन के लिए जाएंगे लेकिन देश की करोड़ों माताओं का आशीर्वाद, ऊर्जा, प्रेरणा उनके साथ है, जिसकी मदद से देश का विकास करेंगे।

क्या आयुष्मान भारत का फायदा मुसलमान नहीं लेगा

टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब सरकार चलाते हैं तो किसी एक धर्म और मजहब के लिए फैसले नहीं लिए जाते। क्या आयुष्मान भारत का फायदा मुसलमान नहीं लेगा। योजनाओं का फायदा सबको मिलेगा। ये सिर्फ वोटों की राजनीति है। कांग्रेस हमेशा लोगों को डराती है, ताकि वे गरीब बने रहे।

कांग्रेस ने राहुल गांधी को कई बार लॉन्च करने की कोशिश की

टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मोदी जी 24/7 काम करते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और देश के लिए पूरी तरह समर्पित हैं लेकिन राहुल गांधी, थोड़ी गर्मी लगी, पसीना आया तो ठंडी हवा खाने, ऐशो आराम के लिए विदेश भाग जाते हैं, क्या कोई ऐसे लीडर बनता है। कांग्रेस ने राहुल गांधी को कितनी बार लॉन्च करने की कोशिश की लेकिन वे लॉन्च हो ही नहीं पाते।

देश के विकास और उन्नति के लिए काम करने वाले सिर्फ मोदी हैं

टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अभी सिर्फ काम करने वाले, डेवलपमेंट करने वालों का जादू चलेगा। महाराष्ट्र की जनता से अपील करता हूं कि आपका एक वोट देश का विकास और प्रगति कर सकता है इसलिए सभी लोगों ने इस चुनाव में अपने वोट के हक का इस्तेमाल करना चाहिए। और देश के विकास और उन्नति के लिए काम करने वाला, ऐसा कौन है, एक ही तो है नरेंद्र मोदी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article