Tajinder Singh Bittu Resigns: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस को झटके लगने का सिलसिला जारी है। अब AICC के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे पत्र में उन्होंने इस्तीफे की कोई वजह नहीं बताई है और सीधे दो पंक्तियों में लिखा है कि वह अपने पद और कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं। इसके कुछ घंटों बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए।
इलेक्शन
चुनावों के बीच कांग्रेस को लगा एक और झटका, प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Apr 20, 2024, 12:57 PM IST
