इलेक्शन

Chikmangalur Karnataka Election Results 2023: चिकमंगलूर सीट पर बीजेपी को बड़ा झटका, सीटी रवि हारे

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 13, 2023, 02:35 PM IST

Chikmagalur Karnataka Election Results 2023: 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार सीटी रवि विजयी हुए थे। इस सीट पर उन्हें 70,863 वोट मिले थे। इस सीट पर रवि ने 26,314 वोटों के भारी अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार शंकर बीएल को हराया था।

Image

Chikmagalur Karnataka Election Results 2023

Photo : ANI

Karnataka Assembly Election Result 2023: कर्नाटक में चिकमंगलूर सीट पर बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व पर्यटन मंत्री सीटी रव‍ि को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने सीटी रव‍ि पर एक बार फ‍िर दांव लगाते हुए 5वीं बार चुनावी दंगल में उताराथा। बीजेपी महासचिव रवि चिकमंगलूर सीट से शुरू से ही पीछे चल रहे थे।

इस सीट पर मुकाबला आमतौर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता रहा है। सीटी रव‍ि भाजपा के राष्‍ट्रीय महासच‍िव भी हैं। सीटी रवि के चुनाव नतीजे पर सभी की नजरें लगी हुई थीं। राज्य की यह सीट हाई प्रोफाइल है। चिकमंगलूर सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 208,432 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 104,470 और महिला वोटरों की संख्या 103,939 है। इस सीट पर ट्रांसजेंडर मतदाता 23 हैं।

उम्मीदवार

सीटी रवि -BJP

एचडी थमैया-Congress

एरिगौड़ा-AAP

तिम्माशेट्टी-JD-S

2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार सीटी रवि विजयी हुए थे। इस सीट पर उन्हें 70,863 वोट मिले थे। इस सीट पर रवि ने 26,314 वोटों के भारी अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार शंकर बीएल को हराया था। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को 44,549 वोट मिले। जेडी-एस के प्रत्याशी हरीश बीएच तीसरे स्थान पर रहे।

2018 में हुआ था 72.36 प्रतिशत मतदान

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बुधवार रात कहा था, 'कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और 58,545 मतदान केंद्रों में से किसी में भी पुनर्मतदान के संकेत नहीं मिले हैं।' कर्नाटक ने 2018 के विधानसभा चुनावों में 72.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। उस चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनी थी, जिसमें भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से थोड़ी दूर रह गई थी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article