इलेक्शन

Chamba, Churah, Dalhousie, Bharmour, Bhattiyat Election Results:चंबा जिले की 5 सीटों पर भाजपा आगे, डलहौजी में लगाई सेंध !

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Dec 8, 2022, 03:12 PM IST

Chamba, Churah, Dalhousie, Bharmour, Bhattiyat Election Result 2022 LIVE: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 5 विधानसभा सीटे हैं। इस बार चंबा के साथ-साथ चुराह, भट्टियात, डलहौजी, भरमौर सीट पर आम आदमी पार्टी के मैदान में आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

Image

Chamba, Churah, Dalhousie, Bharmour, Bhattiyat Election Results:चंबा जिले की 5 सीटों पर भाजपा आगे, डलहौजी में लगाई सेंध !

Chamba, Churah, Dalhousie, Bharmour, Bhattiyat Election Result Live: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की 68 सीटों की मतगणना शुरू हो गई है। ताजा रूझान के अनुसार चंबा और भरमौर से कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं भट्टियात-चुराह से भाजपा ने बढ़त बना ली है। राज्य में इस बार क्या भाजपा 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या फिर कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी, इस पर सभी की नजर है। राज्य के चंबा जिले में 5 विधानसभा सीटों के चुनाव भी सबसे अहम होने वाले हैं। ताजा रूझान के अनुसार भाजपा यहां चंबा के साथ-साथ चुराह, भट्टियात, डलहौजी, भरमौर सीट पर आगे चल रही है। चंबा सीट पर पिछले 10 साल से भाजपा का कब्जा है। इसी तरह जिले की डलहौजी सीट का इतिहास भी भाजपा के लिए चुनौती है, यहां कभी भी भाजपा का कमल नहीं खिला है। जबकि चुराह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। वही भरमौर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा भट्टियाल सीट पर भी सबकी नजर रहेगी।

Himachal Pradesh Chamba Election Result : Full Result From Chamba, Churah, Dalhousie,Bharmour,Bhattiyat

विधानसभा क्षेत्रभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआम आदमी पार्टी उम्मीदवारकौन आगे
चंबानीलम नैय्यरनीरज नायरशशिकांतभाजपा
चुराह (अ.ज)हंस राजयशवंत सिंहनंदकुमार जरयालभाजपा
भट्टियातबिक्रम सिंहकुलदीप सिंह पठानियानरेश कुमारभाजपा
डलहौजी धविंदर सिंहआशा कुमारीमनीष सरीनभाजपा
भरमौरडॉ जनक राजठाकुर सिंह भरमौलीप्रकाश चंदभाजपा
इस सीट पर भाजपा कभी नही जीती

खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर डलहौजी सीट हमेशा से लिए भाजपा के लिए चुनौती रही है। भाजपा ने कभी भी इस सीट पर जीत हासिल नहीं की है। ऐसे में इस बार वह कांग्रेस को झटका दे पाएगी। इस पर सबकी नजर है। वही चुराह सीट पर पिछले दो बार से यहां भाजपा के हंसराज ही विधायक हैं। वहीं भटियात विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में राजपूत मतदाता हैं। करीब 32 फीसदी मतदाता राजपूत हैं जबकि 27 फीसदी मतदाता अनुसूचित जाति के हैं, इसके अलावा यहां गुर्जर और गद्दी वोटर भी हैं।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article