इलेक्शन

KCR: कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देना केसीआर को पड़ा महंगा, EC ने चुनाव प्रचार करने से रोका

KCR: चुनाव आयोग ने के चंद्रशेखर राव को आज रात 8 बजे से 48 घंटे के लिए प्रचार करने से रोक दिया है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जी निरंजन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए के चंद्रशेखर राव को नोटिस जारी किया था।

Image

केसीआर पर चुनाव आयोग ने लिया एक्शन

Photo : Twitter

KCR: कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के कारण तेलंगाना के पूर्व सीएम और बीआरएस नेता के.चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने कड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने 48 घंटे के लिए केसीआर को चुनाव प्रचार करने से रोक लगा दिया है।

आज रात से नहीं कर सकते चुनाव प्रचार

चुनाव आयोग ने के चंद्रशेखर राव को आज रात 8 बजे से 48 घंटे के लिए प्रचार करने से रोक दिया है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जी निरंजन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए के चंद्रशेखर राव को नोटिस जारी किया था। आयोग ने कहा था कि केसीआर को उनके भाषण को लेकर पहले भी कई सलाह और निर्देश जारी किये गये थे।

5 अप्रैल को दिया था विवादित बयान

निर्वाचन आयोग ने कहा कि पांच अप्रैल को सिरसिल्लामें संवाददाता सम्मेलन में राव की टिप्पणी आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों और उसके परामर्श का उल्लंघन थी। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के बाद, राव दूसरे नेता हैं जिन पर मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रचार करने पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया गया है।

पिछली बार भी की थी गलती

आयोग द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब में राव ने दावा किया था कि उनके शब्दों को ‘‘तोड़ मरोड़कर पेश’’ किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर बोली जाने वाली तेलुगु भाषा का पता नहीं है। निर्वाचन आयोग के आदेश में याद दिलाया गया कि राव ने पिछले चुनावों में भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया था। आयोग ने बयानों की कड़ी निंदा करते हुए अपनी संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल कर राव के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया। कांग्रेस के एक नेता ने बीआरएस प्रमुख के खिलाफ निर्वाचन आयोग का रुख किया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article